February 23, 2026 10:50 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

साजिश या कुछ ओर, अंबाला बलदेव नगर थाने में किसने गाड़ी खड़ी कर लगाई आग, Cylinder blast का क्या था मकसद?

अंबाला : अंबाला के बलदेवनगर थाने में ब्लास्ट के नजरिए से गाड़ी खड़ी कर उसमें आग लगाने का मामला सामने आया है, जिसने अंबाला प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है।

दरअसल अंबाला के बलदेवनगर थाने में एक व्यक्ति गाड़ी लेकर आता है जिसमें सिलेंडर रखे हुए थे। थाने और गाड़ी की वीडियो बनाने के बाद उसमें आग लगा देता है। जैसे ही गाड़ी से धुआं निकलना शुरू हुआ तो पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया जिससे कोई बड़ा ब्लास्ट नहीं हुआ। फिलहाल इस मामले में जांच एजेंसियां पूरी तरह जांच कर रही है।

एएसपी उत्तम ने बताया कि बलदेवनगर थाने में कार में आग लगने के बाद जब बॉम्ब स्क्वायड टीम पहुंची तो जांच शुरू की जिसमें गाड़ी में सिलेंडर पाए गए। इस मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। ASP ने बताया कि गाड़ी का नंबर दिल्ली का है और कई बार ये गाड़ी सेल हो चुकी है। इसलिए अभी किसके पास ये गाड़ी थी, उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में ले लिए है और उसकी जांच की जा रही है। हालांकि सुरक्षा और जांच के नजरिए से सीसीटीवी मीडिया से दूर रखी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने वीडियो बनाया कि गाड़ी थाने में खड़ी है। हालांकि ये वीडियो ये सवाल खड़े करती है कि क्या अंबाला के बलदेवनगर थाने को उड़ाने की साजिश थी या कुछ और?

Related Articles

Back to top button