February 24, 2026 2:26 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
हरियाणा

बिल्लू की भैंस “सुंदरा” ने रचा इतिहास, 29.650 किलो दूध देकर जीता बुलेट, इससे पहले जीत चुकी है ट्रैक्टर

अंबाला: अंबाला के साहा कस्बे के रहने वाले रवींद्र सिंह जिसे लोग बिल्लू के नाम से जानते है। उन्होंने डेयरी फार्म का काम कर अपनी पहचान दूर दूर तक बना ली है।  बता दें कि बिल्लू हालांकि कम पढ़ें लिखे है लेकिन बचपन से ही उन्हें पशुओं का शौक रहा है । बिल्लू के बजुर्ग शुरू से ही भैंसों का व्यावसाय करते है लेकिन बिल्लू ने इसे अपना प्रोफेशन बना लिया है ।  बिल्लू ने एक साल पहले वर्ल्ड की सबसे महंगी भैंस 51 लाख 30 हजार में खरीदी थी और जब से उन्होंने ये भैंस खरीदी तब से मेलों में प्रतियोगिता में ले जाने लगा ।

ताजा मामला कुरुक्षेत्र में हुई DFA डेयरी फार्म एसोसिएशन हरियाणा की और से चल रहे तीन दिवसीय पशु मेला रविवार को संपन्न हुआ जिसमें हरियाणा के इलावा पंजाब  राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कईं अन्य राज्यों से किसान अपने उन्नत नस्ल के पशुओं के साथ पहुंचे । इस मेले में बिल्लू की भैंस ने 29.650 किलो ग्राम दूध देकर पहला इनाम जीता जिसमें उनको बुलेट दिया गया । जब हमारी टीम ने बिल्लू से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारे पिता जी पहले अपने हिसाब से पशु रखते थे लेकिन उनको ब्रीड के बारे में नहीं पता था लेकिन पशुओं में सबसे ज्यादा होता है ब्रीड अगर हमारे पास अच्छे पशु है तो हम मेले में प्रतियोगिता लड़ सकते है ।

उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में हमने दो प्रतियोगिता जीती जिसमें ट्रैक्टर जीता और एक बात दो लाख रुपए जीते । उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में हमने प्रतियोगिता जीती जिसमें हमारा पहला इनाम आया और हमने बुलेट बाइक जीती ।

सबसे बड़ी बात ये है कि इस प्रतियोगिता में हम सभी पशु पालक बड़े प्यार से रहे । बिल्लू ने अपनी इस भैंस का नाम सुंदरा रखा हुआ है जो सभी को काफी पसंद आ रहा है । बिल्लू ने ये भैंस पवित्र सरदार से 51लाख 30 हजार में खरीदी थी। उन्होंने बताया कि इस भैंस ने अभी तक सभी की इज्जत रखी है । उन्होंने बताया कि लोग अपने बच्चों को विदेश भेजते है लेकिन मैने अपने बच्चों को भी इसी व्यावसाय में लगाया है । उन्होंने कहा कि ये धंधा बहुत अच्छा है और इससे लोगों को दूध भी मिलेगा और हमारी इनकम भी अच्छी होगी ।

Related Articles

Back to top button