February 13, 2026 3:51 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

अयोध्या की राह पर राहुल गांधी: कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा— राम लला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे ‘जननायक’

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही अयोध्या में राम लला का दर्शन कर सकते हैं. राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से राहुल गांधी अभी तक अयोध्या नहीं गए हैं. हालांकि, पार्टी की ओर से राहुल के अयोध्या दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जल्द ही राम लला का दर्शन करेंगे.

कांग्रेस सांसद ने गोंडा में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि राहुल गांधी जल्द अयोध्या जाएंगे. राहुल जी ने स्पष्ट किया था कि जब तक पूरा मंदिर बन नहीं जाता है, साथ ही चारों शंकराचार्यों ने भी साफ किया था कि जब शिखर ध्वज की पूजा हो जाएगी तो तब वे राम मंदिर जाएंगे. तो जल्द ही राहुल जी राम मंदिर जाएंगे. क्योंकि अब मेरे ख्याल से मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है. आधे-अधूरे मंदिर में कोई पूजा करने नहीं जाता है.

अयोध्या में होनी है संसदीय समिति की बैठक

दूसरी ओर सियासी गलियारें में यह भी चर्चा चल रही है कि अयोध्या में रक्षा मामलों की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक होने वाली है. राहुल गांधी इस समिति के सदस्य हैं, ऐसे में जब बैठक होगी तो उसमें उन्हें शामिल होना पड़ेगा. बैठक में शामिल होना एक संवैधानिक दायित्व भी होता है. हालांकि, वो राम लला का दर्शन करने के लिए जाएंगे या नहीं इसे लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है.

प्रशासन अलर्ट मोड पर

चर्चा यह भी चल रही है कि राहुल गांधी के अयोध्या दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. संसदीय समिति के सदस्यों की सुरक्षा के साथ-साथ बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं. समिति की बैठक में और कई सांसद शामिल हैं. ऐसे में अब देखना है कि राहुल गांधी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या और राम मंदिर का दर्शन करने जाते हैं या नहीं.

अयोध्या में राम मंदिर पिछले कई दशकों से बड़ा सियासी मुद्दा रहा है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर का निर्माण कार्य भी करीब-करीब पूरा हो गया है. राम मंदिर के मुद्दे को लेकर बीजेपी अक्सर कांग्रेस को अन्य विपक्षी पार्टियों पर सवाल खड़े करती रही है.

2016 में पहली बार गए थे अयोध्या

राहुल गांधी अगर अयोध्या जाते हैं तो यह उनका दूसरा दौरा होगा. इससे पहले वो 9 सितंबर 2016 को अयोध्या गए थे. अपनी किसान यात्रा के दौरान राहुल ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. वह 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद अयोध्या जाने वाले गांधी परिवार के पहले सदस्य थे. हालांकि, उस समय उन्होंने राम जन्मभूमि स्थल जाने से परहेज किया था.

Related Articles

Back to top button