February 23, 2026 2:05 pm
ब्रेकिंग
Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ...
महाराष्ट्र

ZP इलेक्शन 2026: महाराष्ट्र में पंचायत चुनावों की घोषणा, फरवरी के पहले हफ्ते में होगा सियासी ‘दंगल’

महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने राज्य में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों की घोषणा कर दी है. इन चुनावों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 से 21 जनवरी के बीच है. आवेदनों की जांच 22 जनवरी को की जाएगी. मतदान 5 फरवरी से होगा और मतगणना 7 फरवरी को होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे.

जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों की घोषणा करते हुए चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार, पंचायत समिति और जिला परिषद में 50 प्रतिशत से कम आरक्षण है. इन पदों के लिए चुनाव होंगे. कुल 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए चुनाव होंगे.

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इन चुनावों के लि​ए राज्यभर में 25482 मतदान केंद्र होंगे. इस चुनाव के लिए योग मतदाताओं में 1 करोड़ 7 लाख पुरुष हैं जबकि 1 करोड़ 3 लाख महिला मतदाता है.

जिला परिषद और पंचायत समिति कार्यक्रम

  • उम्मीदवारों के आवेदन 16 से 21 जनवरी के बीच स्वीकार किए जाएंगे.
  • आवेदन पत्रों की जांच 22 जनवरी को होगी.
  • उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 27 जनवरी, दोपहर 3 बजे तक है.
  • चुनाव चिन्ह और अंतिम उम्मीदवारों की सूची 27 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे के बाद घोषित की जाएगी.
  • मतदान 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा.
  • वोटों की गिनती 7 फरवरी को की जाएगी.

मतदाताओं को 2 वोट डालने होंगे

चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने बताया कि इस चुनाव में प्रत्येक मतदाता को दो वोट डालने होंगे. एक वोट जिला परिषद के लिए और दूसरा पंचायत समिति के लिए. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होगी. नगर निगम की तरह नामांकन प्रक्रिया भी ऑफलाइन होगी. आरक्षित सीटों के लिए जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन अनिवार्य है. जाति प्रमाण पत्र चुने जाने के छह महीने के भीतर जमा करना होगा. जमा न करने पर चुनाव रद्द कर दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button