March 15, 2026 2:26 pm
ब्रेकिंग
Monalisa Marriage Controversy: 'वायरल गर्ल' मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाब... मुरैना में 'मुन्नाभाई' का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इ... CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात... छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुह... बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन ... "जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन..."—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छ... Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जान... तेलंगाना की 'लेडी अघोरी' बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जा... शराब की एक बोतल के लिए 'कातिल' बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद ख... Auraiya Road Accident: औरैया में अनियंत्रित पिकअप ने बच्चे को कुचला, हादसे के बाद चालक फरार; परिजनों...
झारखण्ड

पाकुड़ में ट्रेन डिरेल का मामला: रेल पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पाकुड़: हावड़ा डिवीजन के रामपुरहाट गुमानी रेलखंड में तिलभिट्टा कोटालपोखर के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहा रखकर डिरेल करने का मामले में रेल पुलिस को सफलता मिली है. मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों से कड़ी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि आरपीएफ निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने की.

10 जनवरी को ट्रेन डिरेल करने की रची थी साजिश

आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि बीते 10 जनवरी की रात लगभग 10 से 10.30 बजे के बीच कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कोटालपोखर तिलभिट्टा स्टेशन के बीच पिलर संख्या 156/4 के निकट लगभग 5 फिट की कटिंग रेलवे लाइन को डाउन पटरी में रख दिया गया था. जिसके बाद वह मालगाड़ी से टकरा गई. जिस कारण आधा दर्जन से अधिक कंक्रीट स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गया था. इसके बाद ड्राइवर द्वारा इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दी गई थी.

तीनों आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में

सूचना के आधार पर आरपीएफ व जीआरपी द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जांच व छापेमारी के दौरान सदर प्रखंड के रानीपुर गांव के यार मोहम्मद शेख, संग्रामपुर गांव के राहुल शेख और कुमारपुर गांव के नाजमी शेख को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के क्रम में तीनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और रिमांड में लेकर तीनों से पूछताछ की जाएगी

जरूरत पड़ने पर आगे भी होगी पूछताछ: पुलिस निरीक्षक

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आरपीएफ मामले की जांच आगे जारी रखेगी और यदि इस मामले में अन्य और किसी का नाम सामने आएगा तो उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया जायेगा. रेलवे ट्रैक में कटिंग लोहे की पटरी रखने का मकसद क्या है. इस पर आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि इसके बारे में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने खास कुछ नहीं बताया है. इसकी जांच की जा रही है और रिमांड में लेने के बाद विस्तार से पूछताछ की जाएगी.

Related Articles

Back to top button