February 11, 2026 11:55 am
ब्रेकिंग
China Taiwan Conflict: हर दिन 10 से ज्यादा घुसपैठ और तेज हुई झड़पें, क्या ताइवान पर कब्जे की तैयारी ... Gold-Silver Price Today: चांदी की कीमतों में ₹7,000 का भारी उछाल, सोना भी हुआ महंगा; जानें अपने शहर ... AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन-कौन से टेक लीडर... Prayagraj Magh Mela 2026: कब है माघ मेले का अंतिम स्नान? जानें महाशिवरात्रि पर संगम डुबकी की सही तार... High Protein Pasta Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा क्रीमी हाई प्रोटीन पास्ता, नोट करें शेफ की सीक्रेट... JK Assembly: उमर अब्दुल्ला के बयान पर विधानसभा में बीजेपी का भारी हंगामा, सीएम का माफी मांगने से साफ... जेठानी के गहने चोरी कर देवरानी ने रची भिखारियों वाली कहानी, एक छोटी सी गलती से ऐसे खुला 'चोरी कांड' ... Jammu Kashmir High Alert: जम्मू-कश्मीर में 11 से 14 फरवरी तक हाई अलर्ट, खुफिया इनपुट के बाद बढ़ा आतंक... Jaipur Theft Case: गूगल पर सर्च किए जयपुर के 'पॉश इलाके', फिर चोरों ने ऐसे दिया बड़ी चोरी को अंजाम; ... Weather Update Today: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और बिहार में कोहरा; जानें यूपी समेत अन्य राज्यों ...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में आधी रात को दनादन गोलियां! लॉरेंस गैंग के दो गुर्गे ढेर होते-होते बचे, एनकाउंटर में सिपाही को लगी गोली

दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में एंटी नारकोटिक्स टीम और बदमाशों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया गया. दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल को भी गोली लगी. हालांकि, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी पश्चिम विहार स्थित आर.के फिटनेस जिम और वेस्ट विनोद नगर के एक बिजनेसमैन पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने की वारदात में शामिल थे. इन घटनाओं के बाद से ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगातार तलाश में जुटी थीं.

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश हिरणकी मोड़ के पास आने वाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया. जैसे ही दोनों बदमाश वहां से गुजरे, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की.

दो पिस्टल और कारतूस बरामद

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया. घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरे आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. बदमाशों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी बरामद की है.

आरोपियों ने फिटनेस जिम पर फायरिंग कर मांगी थी रंगदारी

ये वही दोनों अपराधी हैं, जिन्होंने 13 और 14 जनवरी की रात पश्चिम विहार के आर.के फिटनेस जिम पर फायरिंग कर रंगदारी मांगी थी. इसके बाद उसी शाम वेस्ट विनोद नगर में एक बिजनेसमैन पर भी गोली चलाई गई थीं. इन दोनों वारदातों की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी. दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करते हैं. पुलिस अब इनसे पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है.

Related Articles

Back to top button