February 27, 2026 10:41 am
ब्रेकिंग
Stocks to Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें पैनी नजर, बाजार में दिख सकती है भारी हलचल JNU Protest Case: सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को मिली जमानत, जानें कोर्ट में किसने क्या दी दलील रिंकू सिंह के पिता का निधन: T20 वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़ काशी में रंगभरी एकादशी: आज गौरा का गौना लेकर आएंगे भोलेनाथ, होली का भव्य आगाज 'पसीने से तरबतर और रोता रहा': नोएडा एमिटी स्कूल बस में 6 घंटे फंसा रहा बच्चा, जानें क्या बोलीं प्रिं... मुंबई एयरपोर्ट पर अब नमाज नहीं! सरकार ने बताई असली वजह, दिया ये नया विकल्प बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई... बड़ी खबर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कड़ा शिकंजा! मेडिकल रिपोर्ट में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि... Kashmir News: कश्मीर में बदलाव की नई तस्वीर, बंदूक की जगह अब खिलाड़ियों के स्किइंग बोर्ड दिखा रहे है...
झारखण्ड

देवघर के मधुपुर में दो पक्षों के बीच झड़प, सांसद निशिकांत दुबे ने मंत्री हफीजुल अंसारी की भूमिका पर उठाया सवाल

देवघर: जिले के मधुपुर अनुमंडल के लालगढ़ के धोबी टोला में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है.

मधुपुर डीएसपी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है. पांच से छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं. माहौल खराब करने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह 8:00 बजे लालगढ़ में एक गुट के लोगों ने धोबी टोला में मंदिर निर्माण का विरोध करना शुरू कर दिया. दूसरे गुट ने भी उनका विरोध शुरू कर दिया, जिससे हिंसक झड़प हो गई. दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन पुलिस पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रख रही है.

इस घटना से राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हिंसा में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की भूमिका पर सवाल उठाया. उन्होंने कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मधुपुर में बिगड़ती स्थिति इन तीनों पार्टियों के चरित्र को दर्शाती है.

बीजेपी नेता गंगा नारायण सिंह ने भी मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह पूरे इलाके में सांप्रदायिक उन्माद फैला रहे हैं. उन्होंने स्थानीय पुलिस पर भी सवाल उठाया और उन पर सरकार के इशारे पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया.

घटना की जानकारी मिलने पर बीजेपी जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव और कई अन्य स्थानीय बीजेपी नेताओं ने घायलों से मुलाकात की और सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

वहीं पूरी घटना को लेकर जब झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा माहौल कहीं भी तनावपूर्ण नहीं है. भाजपा के कुछ नेताओं के द्वारा माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन स्थानीय बुद्धिजीवि वर्गों ने आक्रोशित लोगों को समझा कर आपसी मेल भाव करवा दिया है.

Related Articles

Back to top button