April 3, 2026 11:03 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
बिहार

खगड़िया में रिश्तों का कत्लेआम: जिस बेटी का कन्यादान किया, उसी के सुहाग को उजाड़ा; अवैध संबंधों ने दी खौफनाक मौत

बिहार के खगड़िया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ससुराल आए एक 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात गुरुवार तड़के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार जंली टोला में हुई. मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के डंडारी गांव निवासी टोनिश यादव के रूप में हुई है. हैरान करने वाली बात यह है कि टोनिश की शादी को अभी महज एक महीना ही बीता था.

जानकारी के मुताबिक, टोनिश यादव 8 दिन पहले अपने ससुराल आया था. वो गुरुवार को वापस अपने घर लौटने वाला था, लेकिन घर जाने से कुछ ही देर पहले अपराधियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

पत्नी का था प्रेम प्रसंग

मृतक के परिजनों ने इस मामले में बेहद चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि टोनिश की पत्नी का उसके ही जीजा के साथ अवैध संबंध था. परिजनों का दावा है कि पत्नी की यह दूसरी शादी थी और वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी. आरोप है कि इसी प्रेम प्रसंग के रास्ते से टोनिश को हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची गई और वारदात को अंजाम दिया गया.

पत्नी समेत 4 गिरफ्तार

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. मुफस्सिल थाने की प्रभारी थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि इस मामले में कुल 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने अब तक पत्नी, सास, ससुर और साली को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मुख्य आरोपी (पत्नी का कथित प्रेमी/जीजा) फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

परिवार में पसरा मातम

टोनिश अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने में मदद करता था. उसकी मौत के बाद बेगूसराय और खगड़िया स्थित दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस का कहना है कि वे हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही मुख्य आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button