April 4, 2026 7:46 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
हरियाणा

क्रूरता की हद: 4 बच्चों की हत्या के बाद भी चेहरे पर नहीं कोई शिकन, साइको किलर पूनम की बैरक में बीती रात का पूरा हाल

हरियाणा के सोनीपत की साइको किलर पूनम जेल में बंद है. उसे पुलिस ने 2 दिसंबर को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अब वह अब सिवाह क्षेत्र की जिला जेल में बंद है. पूनम ने अपने बेटे समेत 4 बच्चों की हत्या की. उसने सभी बच्चों को एक ही तरीके से मारा. किसी को उसने पानी की टंकी में डुबोया तो वहीं किसी को टब में डुबोकर मार डाला.

इसके बावजूद पूनम को अपने किए पर किसी तरह का कोई अफसोस नहीं है. जेल प्रशासन के मुताबिक पूनम ने वहां किसी तरह का विरोध या तनाव नहीं दिखाया. उसने जेल में आराम से खाना खाया और चैन की नींद सो गई. पूछताछ में भी उसने यही कहा कि पानी में बच्चों को तड़पता देख उसे सुकून मिलता था. पुलिस लगातार मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और बच्चियों और उसके बेटे की मौत से जुड़े सभी सबूतों को अदालत में पेश किया जा रहा है.

परिवार ने की मौत की सजा की मांग

पूनम को महिला बैरक में अन्य महिला बंदियों के साथ रखा गया है. भावड़ गांव की साइको किलर पूनम का असली रूप जानकर उसके ससुराल वालों ने उसके लिए फांसी की सजा की मांग की है. परिवार का कहना है कि जब पूनम को मौत की सजा मिलेगी. तभी उन्हें सुकून मिलेगा. उन्होंने कहा कि चार-चार मासूम बच्चों को मारने वाली कोई महिला नहीं हो सकती. वह एक डायन है, जिसे बेटी बनाकर घर लाए. वही हमारी बेटी को खा गई.

शादी में की विधि की हत्या

बताया जा रहा है कि पूनम अपने 18 महीने के बेटे को भी मारने वाली थी और साथ ही उसकी परिवार के बाकी बच्चों पर भी नजर थी, लेकिन इससे पहले की वह और घटना को अंजाम देती. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पूनम इन दिनों अपने मायके सिवाह गांव में रह रही थी. गांव नौल्था में उसके पति नवीन के मामा सतपाल के बेटे अमन की शादी थी.

30 नवंबर को वह शादी में शामिल हुई और 1 दिसंबर की दोपहर बाद जब अमन की बारात निकली, तब घर के सभी लोग बाहर थे. इसी दौरान उसे छह साल की बच्ची विधि सीढ़ियां चढ़ते दिखाई दी. रिश्ते में पूनम, विधि की चाची लगती है. क्योंकि पूनम का पति नवीन और विधि के पिता संदीप चचेरे भाई हैं. पूनम भी उसके पीछे चली गई और विधि से कहा कि बाथरूम में रखा पानी का टब स्टोर-रूम में रखने में उसकी मदद करे. वह मदद के लिए गई, तभी पूनम ने विधि को टब में डुबोकर मार डाला.

कैसे सामने आया पूनम का असली चेहरा?

विधि की मौत के बाद ही पूनम का असली चेहरा पूरे परिवार के सामने आया. विधि की मौत के मामले में पुलिस जांच के लिए पहुंची. पुलिस ने कहा कि परिवार के हर सदस्य से पूछताछ की जाएगी. तब भी पूनम नहीं डरी और झूठ बोलती गई, लेकिन पुलिस को उस पर शक हुआ और जब सख्ती की गई तो उसने सारा सच उगल दिया. उसने पुलिस को बताया कि मुझे अक्सर कहा जाता था कि मेरे बेटे शुभम से ज्यादा सुंदर परिवार के दूसरे बच्चे हैं. इसीलिए मुझे ये बात खटकने लगी थी. मैंने फिर परिवार के बच्चों को मारना शुरू कर दिया. उसने ये भी कहा कि मैंने अपने बेटे को इसलिए मार डाला, जिससे किसी को मेरे ऊपर शक न हो.

Related Articles

Back to top button