February 13, 2026 1:21 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
झारखण्ड

झारखंड सरकार को संजय सेठ की दोटूक: बोले- ‘UP और बिहार से कुछ सीखिए’, जानें रक्षा राज्य मंत्री ने क्यों दी विकास और कानून की नसीहत

जमशेदपुर: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने अपहृत कैरव गांधी के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उद्योगपति और उनके परिजनों से मिलने के बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मीडिया से बातचीत में हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा.

यूपी और बिहार से सीख ले राज्य सरकारः संजय सेठ

इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में हालात चिंताजनक है. यहां लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल है. हाल की घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य में प्रशासनिक नियंत्रण कमजोर पड़ा है. उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए राज्य सरकार को यूपी और बिहार सरकार से सीख लेने जरूरत पर बल दिया. उन्होंने कहा कि यदि स्थिति नहीं संभल रही है तो राज्य सरकार यहां भी योगी मॉडल लागू करें.

रांची से अपहृत बच्चों की बरामदगी मामले में दिया बयान

वहीं रांची में दो बच्चों के अपहरण के मामले का जिक्र करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि सामाजिक संगठनों और बजरंग दल की सक्रियता से बच्चों की बरामदगी हुई. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लॉ एंड ऑर्डर पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.

ईडी दफ्तर में पुलिस की कार्रवाई को बताया गलत

उन्होंने कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल है. रांची में ईडी के दफ्तर में पुलिस की कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से स्वतंत्र और निष्पक्ष काम करने वाली एजेंसियों का मनोबल गिरता है और भ्रष्टाचारियों का मनोबल ऊंचा होता है.

“राज्य के व्यवसायियों में दहशत का माहौल”

इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने जमशेदपुर के उद्योगपति के अपहृत पुत्र की जल्द बरामदगी की आशा जताई. उन्होंने कहा कि मामले में पूर्वी सिंहभूम के डीसी और एसपी गंभीर हैं और बरामदगी की कोशिशें जारी हैं. रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विदेश दौरे पर जाने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी तरफ राज्य के व्यवसायी पलायन के मूड में हैं, क्योंकि इस तरह की घटनाओं से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार से कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड को इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है.

Related Articles

Back to top button