February 23, 2026 2:34 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हरियाणा

Prayog Foundation & Woomani: ट्राईसिटी में वार्षिक वस्त्र वितरण अभियान का आगाज, जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे गर्म कपड़े

चंडीगढ़: प्रयोग फाउंडेशन ने इस साल वुमानी डॉट काम के साथ मिलकर ट्राईसिटी में वार्षिक वस्त्र वितरण अभियान की शुरूआत मौली जागरां से की। जहां पहले दिन राजीव कालोनी तथा इंदिरा कॉलोनी के 180 जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख भानू प्रताप ने दोनों संस्थाओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति की जरूरत को पूरा करने का प्रयास करके प्रयोग फाउंडेशन तथा वुमानी ने मानवता का परिचय दिया है। वुमानी डॉट कॉम की संस्थापक कंचन गुप्ता व लवलीन धालीवाल ने कहा कि वुमानी टीम की सुमन बिंदलिश, जसप्रीत, कोमल मैकोल तथा नैंसी धालीवाल के सहयोग से चंडीगढ़ में बेहतर कंडीशन के कपड़े तथा अन्य जरूरत का सामान एकत्र करने का अभियान चलाया गया।

इस अभियान में अधिक से अधिक महिलाओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। चंडीगढ़ में लोगों के पास से घरेलू जरूरत का सामान तथा कपड़े आदि एकत्र किए जा रहे हैं और उन्हें प्रयोग फाउंडेशन के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रयोग फाउंडेशन के प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले साल इस अभियान के तहत ट्राईसिटी में 500 लोगों को कपड़े वितरित किए गए थे। इस बार इसे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले एक माह तक ट्राईसिटी में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच की जाएगी। इस अवसर पर योगा ट्रेनर संदीप कुमार, युवा भाजपा नेता दलीप, विजय गुप्ता, देवकरण, रामजीत, माला, कमलेश, अनिता समेत कई गणमान्य मौजूद थे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कालोनी वासियों के लिए चाय व समोसे का लंगर विशेष रूप से आयोजित किया गया।

Related Articles

Back to top button