February 12, 2026 12:42 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
हरियाणा

सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी! एक हफ्ते में मांगे 10 करोड़, मैसेज मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर दिलनूर को धमकी दी है, जिसमें 10 करोड़ रुपये की जबरन उगाही मांगी गई है. यह धमकी बी प्राक को भेजे गए मेसेज के माध्यम से दी गई है, जिसमें एक हफ्ते में पैसे देने के लिए कहा गया है. सिंगर और एक्टर बगैरा को भी पहले इस तरह की धमकी मिल चुकी हैं. जहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने विभिन्न हस्तियों से जबरन उगाही की मांग की है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी में कहा कि बी प्राक को मैसेज दे देना 10 करोड़ रुपए चाहिएतेरे पास एक हफ्ते का टाइम है. जिस भी कंट्री में चला जा आसपास का कोई भी मिल गया नुकसान कर देंगेइसको फेक कॉल मत समझनामिल के चला तो ठीक नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे.

सिंगर बी प्राक को मिली धमकी सिंगर दिलनूर को किए गए कॉल के माध्यम से दी गई हैदिलनूर ने मोहाली में शिकायत दर्ज कराई है.

एक हफ्ते में दस करोड़ दे देधमकी वाला ऑडियो

ये ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई है. इसके पहले दिलनूर को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया. लेकिन, दिलनूर ने कॉल नही उठाया. 6 जनवरी को भी विदेश के नम्बर से कॉल किया गया. दिलनूर कि शिकायत के मुताबिक उसने कॉल उठाई. लेकिन, बात जब अजीब लगी तो उसने कॉल काट दिया. जिसके बाद दिलनूर को वॉयस मैसेज भेजा गया.

एक बार पूरा मैसेज सुनिए जिसमें कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया. आरजू बिश्नोई जो लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है और विदेश में छिप कर बैठा है.

धमकी वाले ऑडियो में क्याक्या?

हेलो आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं. उसको बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपये चाहिए. तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है. जिस मर्जी कंट्री में चला जा आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया न तो नुकसान कर देंगे. इसको फेक कॉल मत समझना. मिल के चलेगा तो ठीक नही तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे.

इस मैसेज के मिलने के बाद दिलनूर ने 6 जनवरी को ही एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी थी, जिस पर फिलहाल जांच जारी है.

नई साल पर चलाईं थीं गैंग नेकई गोलियां

नए साल की शुरूआत ही लॉरेन्स गैंग ने रोहिणी में 25 राउंड गोली चला कर की थी, जब एक व्यापारी के घर के बाहर शाम 6 बजे 25 राउंड गोली चलाई गई थी, उसके बाद पश्चिम विहार में जिम और पूर्वी दिल्ली में व्यापारी को टारगेट किया गया. मोड्स ऑपरेंडी सेम पहले फोन पर धमकी फिर घर के बाहर गोली चलवानाहालांकि दिल्ली पुलिस ने दो वारदातों में शामिल बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Back to top button