Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Korea Health News: कोरिया में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर! शिवपुर चरचा में धूल फांक रही एंबुलेंस, ... Baikunthpur News: नई नहर में आई दरार! बैकुंठपुर के भांडी में घटिया निर्माण की खुली पोल, ग्रामीणों ने... खूनी रविवार: मध्य प्रदेश में अलग-अलग हादसों में 8 की मौत! कहीं महिलाओं को कुचला, तो कहीं ट्रक ने कार... बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में जजों के थोकबंद तबादले! हाईकोर्ट ने 250 से ज्यादा न्यायाधीशों को इधर से उधर... Indore Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं! इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, हादसे में ... Bhopal Crime: भोपाल में समझाने गए दो छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली! शराब पार्टी का कर रहे थे विरोध Indore Factory Accident: इंदौर के कारखाने में बड़ा हादसा! ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल, 8 महिलाओं क... Shahdol Mystery: शहडोल में ट्रेलर के केबिन में फांसी पर लटका मिला ड्राइवर का शव, हत्या या खुदकुशी? उ... Kanha National Park: कान्हा में बाघों की मौत का 'खूनी' रहस्य! अब बाघिन T-122 का मिला शव, वन विभाग मे... MP Wheat Procurement 2026: मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीदी! नोट कर लें MSP पर फसल...

Bathinda Police Encounter: फिरौती मामले में बठिंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा:  फिरौती मांगने के एक गंभीर मामले में बठिंडा पुलिस ने जिले के गांव कटार सिंह वाला में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के साथ एनकाउंटर किया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी बठिंडा सहित वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो निवासी गुरसेव सिंह ने अजीत रोड स्थित आइलैंड सेंटर के पास एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

शनिवार सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी गांव कटार सिंह वाला इलाके में मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा हुआ देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस की कड़ी निगरानी में है। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किए जाने की भी पुष्टि की है।

एसएसपी बठिंडा ने बताया कि फिरौती जैसे संगीन अपराधों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा। मामले में अन्य कड़ियां भी जोड़ी जा रही हैं और यह जांच की जा रही है कि इस वारदात के पीछे कोई अन्य साथी या गिरोह तो शामिल नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.