February 23, 2026 5:06 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
झारखण्ड

गिरिडीह में PM मोदी की 4 महत्वाकांक्षी योजनाएं फेल! सिर्फ यह एक बड़ी वजह बनी रोड़ा, अब नगर निगम और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

गिरिडीहः शहर में शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. ऐसे में हर एक शख्स को परेशानी झेलनी पड़ रही है. महिला हो या पुरुष हर कोई परेशान है. लोग तो कह रहे हैं कि सिर्फ शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण पीएम नरेंद्र मोदी की चार योजनाएं शहर में फेल होती दिख रही हैं.

दरअसल लोग लगातार शहर में शौचालय की व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे थे. ईटीवी भारत ने इसकी पड़ताल की तो यह पाया कि शहर के ज्यादातर हिस्से में साफ सुथरा शौचालय नहीं है. भीड़-भाड़ वाले इलाके में जहां सार्वजनिक शौचालय बनाया गया था, वह या तो बदहाल होकर बंद हो चुका है या फिर गंदगी से घिरा हुआ है. ऐसे में लोग जहां तहां, छिपते-छिपाते शौच कर रहे हैं.

क्या कहती हैं गिरिडीह की जनता

इस विषय पर गिरिडीह के लोगों से बातचीत की गई. सामाजिक कार्यकर्त्ता प्रभाकर कुमार ने कहा कि, “पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है. जबकि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में शौचालय या मूत्रालय की समुचित व्यवस्था नहीं है. अगर कहीं शौचालय है तो वहां गंदगी का अंबार है, आप उसके बगल से गुजर नहीं सकते हैं. एक तरफ हम बात करते हैं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सम्मान-सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत अभियान, यह सभी योजनाएं सिर्फ एक शौचालय के लिए फेल हो रही हैं. नगर निगम प्रशासन को इस ओर सोचना चाहिए.”

25 नंबर वार्ड निवासी विक्की का कहना है कि शहर में जो भी शौचालय बना वह रख-रखाव के अभाव में बदहाल हो गया. ऐसे शौचालय में गंदगी का अंबार है. ऐसे शौचालय में नशे का सेवन करने वाले भी जमावड़ा लगाते हैं. निगम नया शौचालय बनाए तो रखरखाव करने वालों को भी रखे.

निगम के स्तर से चार सामुदायिक शौचालय और 14 यूरिनल पॉइंट को चिन्हित करते हुए उसे दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया है. इसे लेकर निविदा भी निकाली गई और कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया है. 10 से 15 दिनों के अंदर पूरी व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी. भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जगह की कमी और जाम की स्थिति को देखते हुए यूरिनल पॉइंट नहीं दे रहे हैं- प्रशांत कुमार लायक, उपनगर आयुक्त

Related Articles

Back to top button