February 23, 2026 2:19 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
झारखण्ड

झारखंड में कानून का शासन ध्वस्त! संजय सेठ का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला- ‘सत्ता में रहने का हक खो चुकी है सरकार

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आरोप लगाया कि झारखंड में कानून का शासन ध्वस्त हो गया है और सरकार राज्य में शासन करने में असमर्थ है। सेठ ने जमशेदपुर स्थित उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के रहस्यमय रूप से लापता होने के मामले में उनके परिवार से मुलाकात की और घटना को “बहुत दुखद” बताया।

“सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही”
सेठ ने संवाददाताओं से कहा, “मौजूदा हालात से संकेत मिलता है कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। राज्य में आपराधिक गतिविधि रोजमर्रा की बात हो गई है।” उन्होंने झारखंड सरकार से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदर्शों से सीख लेकर अपराधियों पर लगाम लगाने का आग्रह किया। सेठ ने दावा किया, “नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में सुशासन कायम रहा।”

रांची में हाल ही में दो बच्चों के अपहरण का जिक्र करते हुए, सेठ ने उन्हें सुरक्षित वापस लाने के पुलिस के प्रयासों की सराहना की। हालांकि, उन्होंने घोटालों में शामिल व्यक्तियों को कथित तौर पर संरक्षण देने और स्वतंत्र जांच एजेंसियों को कमजोर करने के लिए पुलिस की आलोचना की और रांची में प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी के घेराव का उदाहरण दिया।

Related Articles

Back to top button