February 8, 2026 2:21 am
ब्रेकिंग
Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे पर कपल्स में ट्रैवल का जबरदस्त क्रेज, होटल बुकिंग में रिकॉर्ड 175... UPI New Rules February 2026: 1 फरवरी से बदल गए यूपीआई के नियम, Google Pay और PhonePe यूजर्स के लिए ब... Mahashivratri 2026 Date: साल 2026 में कब है महाशिवरात्रि? जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि Kitchen Hacks: तवे और कढ़ाही के नीचे जमी काली पपड़ी कैसे छुड़ाएं? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे Matiala Development: दिल्ली के मटियाला को 400 करोड़ की सौगात, CM रेखा ने रखी कई बड़े प्रोजेक्ट्स की ... Maulana Madani on Muslims: 'मुसलमानों को बर्बाद करने पर तुली हैं सांप्रदायिक पार्टियां', मौलाना मदनी... Purnia Suraj Bihari Murder: अपनी ही पिस्टल से मारा गया सूरज बिहारी, पूर्णिया पुलिस ने 5 आरोपियों को ... Delhi News: एमसीडी कमिश्नर की पावर में बंपर इजाफा, 5 से बढ़ाकर 50 करोड़ किए वित्तीय अधिकार; विकास का... UP Road Accident: फिरोजाबाद-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा, बारातियों से भरी बस को कंटेनर और ट्रक ने मारी... Janakpuri Accident: दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत, फूट-फूटकर रोए पिता, लापरव...
टेक्नोलॉजी

BSNL Recharge Plan: मात्र ₹99 में 14 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेटा; सेकेंडरी सिम के लिए बेस्ट है ये प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के पास सबसे सस्ते Recharge Plans हैं, कंपनी के प्लान्स प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स की तुलना कम से कम 20 से 30 फीसदी सस्ते हैं. बीएसएनएल के पास 99 रुपए वाला एक शानदार प्लान है जो कम कीमत में बढ़िया बेनिफिट्स देता है. इस प्लान के साथ डेटा और कॉलिंग का फायदा दिया जाता है, चलिए जानते हैं कि आपको इस प्लान के साथ क्या-क्या मिलेगा?

BSNL 99 Plan Details

टेलीकॉम टॉक के मुताबिक, 99 रुपए वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के साथ कंपनी की तरफ से आप लोगों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलेगा. इसके अलावा ये प्लान यूजर्स को 50MB हाई स्पीड 4जी डेटा देता है, लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड कम होकर 40kbps कर दी जाएगी. इसका मतलब ये है कि ये प्लान डेटा की ज्यादा खपत करने वाले ग्राहकों के लिए नहीं है.

BSNL 99 Plan Validity

99 रुपए वाले प्लान के साथ आप लोगों को 14 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. 14 दिन की वैधता और 99 रुपए की कीमत के हिसाब से इस प्लान का डेली खर्च लगभग 7.07 रुपए है. अगर आपको कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट चाहिए तो ये प्लान आपको पसंद आ सकता है. ये प्लान कंपनी के सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है.

यह कंपनी का सबसे सस्ता सर्विस वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान है, जो अभी वॉइस वाउचर सेक्शन में उपलब्ध है. इसके अलावा, आप डेटा वाउचर से भी रिचार्ज कर सकते हैं. डेटा वाउचर से आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे. अगर आप थोड़ा एक्स्ट्रा पैसे खर्च कर सकते हैं तो आपको कंपनी का 147 रुपये वाला प्लान पसंद आ सकता है.

BSNL 147 Plan के साथ 5GB हाई स्पीड डेटा और 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है. बीएसएनएल के ये दोनों ही प्लान्स एसएमएस बेनिफिट्स नहीं देते हैं. लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है भले ही ये प्लान एसएमएस बेनिफिट नहीं देता, लेकिन TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) के नियमों के अनुसार, अगर आप चाहें तो 1900 पर पोर्ट-आउट SMS भेज सकते हैं.

Related Articles

Back to top button