March 31, 2026 6:34 pm
ब्रेकिंग
सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र... Surat Fire Tragedy: सूरत में 'मौत' का तांडव! एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले; साड़ी पैकिंग करते-करते... Crime Mystery: एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का 'महा यू-टर्न'! आज 31 मार्च को झमाझम बारिश, गर्मी से मिल...
मध्यप्रदेश

आगर मालवा में ड्रग्स नेटवर्क का ‘किंगपिन’ गिरफ्तार! मास्टरमाइंड के हाथ लगते ही तस्करों में मची भगदड़, कई बड़े नाम हुए अंडरग्राउंड

आगर मालवा : पूरे मालवा इलाके में केटामाइन ड्रग्स तस्करी के बहुचर्चित और हाई प्रोफाइल मामले में आखिरकार आगर मालवा पुलिस ने 4 माह बाद मुख्य आरोपी को दबोच लिया. पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ड्रग्स तस्करी के मुख्य आरोपी राहुल आंजना को आगर मालवा के बैजनाथ मार्ग स्थित हेलीपैड के पास घेरकर पकड़ा.

उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया. पुलिस अब सख्ती से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है “राहुल आंजना से अहम सुराग मिले हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करेगी.”

4 माह से फरार, पुलिस को नहीं मिल रहा था सुराग

ड्रग्स तस्करी का मुख्य आरोपी राहुल आंजना 5 करोड़ रुपये की 9 किलोग्राम केटामाइन ड्रग्स मामले में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. वह 4 महीने से फरार चल रहा था. कोतवाली पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए जुटी थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. उसकी गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे थे.

मामले के अनुसार 12 सितंबर 2025 को आगर मालवा की कोतवाली पुलिस ने दो वाहनों से 9.250 किलो केटामाइन ड्रग्स के साथ अन्य प्रकार का ड्रग्स और ढेर सारी आपत्तिजनक सामग्री पकड़ी थी.

3 आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं

इस केस में 3 आरोपी ईश्वर मालवीय, दौलत सिंह आंजना और सुरेश आंजना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मुख्य आरोपी राहुल आंजना घटना के दिन से ही फरार था. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस पर दबाव बनता जा रहा था. लोगों का कहना था कि मुख्य आरोपी का राजनीतिक रसूख है. इसलिए पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है.

Related Articles

Back to top button