February 22, 2026 6:14 pm
ब्रेकिंग
Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ... Punjab Crime News: पंजाब में बड़ी वारदात, NRI के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल NGT Strict Orders: एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: 217 क्रशरों की जांच रिपोर्ट तलब, प्रदूषण मानकों के उल्लं...
छत्तीसगढ़

Dhamtari RTO Action: स्कूल बसों की सघन जांच, 77 में से 12 वाहनों में मिली भारी खामियां; अनफिट ड्राइवरों पर भी गिरी गाज

धमतरी: सोमवार को जिले में स्कूली बसों की चेकिंग का अभियान चलाया गया. RTO ने चेकिंग के दौरान कई खामियां भी पाई. 77 में से 12 बसों में कई प्रकार की खामियां थी. जिला परिवहन अधिकारी धमतरी की ओर से परिवहन, यातायात एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के साथ यह निरीक्षण नगरी रोड स्थित परिवहन कार्यालय परिसर में किया गया.

क्या खामियां मिलीं?

बताया गया कि चेकिंग अभियान के दौरान कुल 77 स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिसमें 12 स्कूल बसों में बिना परमिट संचालन, बिना वर्दी चालक, लाइट एवं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की कमी और बाकी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होना पाया गया.

11 हजार का जुर्माना

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई. इसके तहत कुल 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया. साथ ही खामियों को जल्द दुरुस्त कर फिर से जांच के लिए कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए.

हेल्थ चेकअप भी हुआ

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दौरान चालकों और परिचालकों (हेल्पर) का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया. जांच में एक चालक को मोतियाबिंद और 11 ड्राइवर्स की दृष्टि कमजोर पाई गई, जिन्हें उपचार के बाद ही वाहन संचालन की अनुमति देने के निर्देश दिए गए.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और स्कूल वाहनों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर और छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम के तहत स्कूल बसों का सघन निरीक्षण किया गया.

Related Articles

Back to top button