February 24, 2026 6:08 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
खेल

IND vs ENG: 3 नहीं टीम इंडिया में होंगे इतने बदलाव? गौतम गंभीर चुन सकते हैं ये Playing XI

India Probable Playing XI: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लॉर्ड्स टेस्ट किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. जीत की दहलीज पर पहुंची टीम इंडिया को हार का गम मिला. अब बारी है मैनचेस्टर की, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 23 जुलाई से खेला जाएगा. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि मैनचेस्टर टेस्ट आखिर कैसे जीता जाएगा और कौन से खिलाड़ी उस मैदान पर टीम इंडिया को सीरीज में बनाए रख पाने का दम रखते हैंरिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया इस मैच में बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है. आइए आपको बताते हैं कि हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर जा सकते हैं.

मैनचेस्टर टेस्ट में क्या होगी भारत की Playing XI

मैनचेस्टर टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 से 3 बदलावों की बातें चल रही थी लेकिन अब जो इंग्लैंड से खबर आई है उसके मुताबिक टीम इंडिया सिर्फ एक बदलाव के साथ चौथे टेस्ट में खेल सकती है. ये बदलाव बल्लेबाजी में होगा. बताया जा रहा है कि तीन टेस्ट मैचों में फेल होने वाले करुण नायर को ड्रॉप किया जा सकता है और उनकी जगह साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है. साई सुदर्शन पहला टेस्ट मैच खेले थे लेकिन दोनों पारियों में फेल होने के बाद उन्हें अगले दो टेस्ट मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी.

बुमराह खेलेंगे मैनचेस्टर टेस्ट!

जसप्रीत बुमराह मैनचेस्टर टेस्ट में खेल सकते हैं. लॉर्ड्स में हार के बाद लगातार इस तरह की बातें हो रही थी कि बुमराह को चौथा टेस्ट खेलना ही चाहिए क्योंकि ये टीम के लिए बेहद अहम मुकाबला है. अगर बुमराह को आराम दिया गया तो टीम को नुकसान हो सकता है. चौथा टेस्ट शुरू होने में अभी काफी वक्त है ऐसे में बुमराह के पास आराम का काफी समय है. मैनचेस्टर में सीरीज बराबर करना टीम इंडिया के लिए जरूरी है क्योंकि यहां हार का मतलब सीरीज गंवाना है.

मैनचेस्टर टेस्ट में भारत की संभावित Playing XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप.

Related Articles

Back to top button