March 11, 2026 4:48 pm
ब्रेकिंग
Bilaspur Crime News: बिलासपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नशे के काले कारोबार का भंडाफ... Chhattisgarh Fuel Update: छत्तीसगढ़ में नहीं होगा तेल और गैस का संकट, सीएम साय ने की समीक्षा; एलपीजी... बस्तर में नक्सलियों का 'महा-सरेंडर'! 3.95 करोड़ के इनामी 108 माओवादी मुख्यधारा में शामिल; डंप से मिल... धमतरी में 'खूनी' रफ्तार का कहर! तरबूज से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी भीषण टक्कर; एक की मौके पर मौत, हा... जेल में पुलिस की 'मिडनाइट' स्ट्राइक! बैरकों में छापेमारी देख कैदियों के उड़े होश; वर्दीवालों ने खंगा... CG Assembly News: स्काउट गाइड जंबूरी टेंडर विवाद ने पकड़ा तूल, विपक्ष ने उठाए भ्रष्टाचार के सवाल; सद... छत्तीसगढ़ के 73 लाख परिवारों की बल्ले-बल्ले! मुफ्त चावल के साथ चना-गुड़ पर साय सरकार का बड़ा फैसला; ... Chhattisgarh Assembly Session 2026: विधानसभा में गूंजा शराब घोटाला, भूपेश बघेल ने मांगी रिकवरी की जा... पॉश इलाके की कोठी में 'गंदा धंधा'! पुलिस की रेड में संचालिका और ग्राहक रंगे हाथों गिरफ्तार; हिरासत म... 15 साल का इंतजार और अब 'इंकलाब'! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए ...
दिल्ली/NCR

एक हफ्ते तक दिल्ली में बारिश की टेंशन नहीं… UP से बिहार तक बरसेंगे बादल, उत्तराखंड में येलो अलर्ट, जानें 10 राज्यों का हाल

मानसून इस महीने में भी देश भर से विदा नहीं लेने वाला है. मौसम विभाग की ओर से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कई राज्यों में मानसून एक बार फिर से वापसी कर सकता है. आज भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया है. हालांकि देश की राजधानी में दिल्ली में पिछले 10 दिनों से बादल नहीं बरसे हैं.

दिल्ली में 21 सितंबर तक मौसम विभाग ने बरसात होने के आसार नहीं जताए हैं. दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिल्ली में 21 सितंबर तक आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा.

उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में भारी बरसात देखने को मिल सकती है. आज पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान प्रदेश के दोनों भागों में कहीं कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

इन राज्यों में ऑरेंजअलर्ट

बिहार में अगले 72 घंटों तक मूसलाधार बरसात हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के कम से कम 9 जिलों में अत्यधिक बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य में आंधी तूफान के साथ ही बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट है. आज झारखंड, मध्यप्रदेश मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है. मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. गोवा में भारी बारिश हो सकती है. अगले 2 दिनों में पंजाब, राजस्थान, गुजरात बंगाल में भारी बारिश का अनुमान है.

पहाड़ों और पूर्वोत्तर भारत का क्या है हाल?

उत्तराखंड में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है. आज चंपावत, उधम सिंह नगर, देहरादून, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जैसे जिलों में कई जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में भी आज कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वोत्तर भारत की बात की जाए को आज और कल अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में आज से 21 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. असम-मेघालय में भारी बारिश हो सकती है. सिक्किम में 18 तारीख तक बारिश रह सकती है.

Related Articles

Back to top button