Delhi Weather Update: दिल्ली में अभी और गिरेगा पारा, बारिश के साथ लौटेगा ‘गंभीर’ प्रदूषण; रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. सुबह के समय दिल्ली में घना कोहरा छाया रहता है, जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम हो जाती है. एक तरफ ठंड तो दूसरी तरफ प्रदूषण से दिल्ली वालों की हालत खराब है. बिगड़ते मौसम और जहरीली हवा के कारण दिल्ली वालों को कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. आज भी दिल्ली के कई इलाकों का AQI 400 के पार बना हुआ है, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है.
दिल्ली के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके बाद दिल्ली के तामपान में दो दिन गिरावट देखने को मिलेगी, जहां 21-22 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
इधर दिल्ली की हवा में घुला जहर भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. समीर ऐप के मुताबिक सुबह 6 बजे आज भी दिल्ली का ओवरऑल AQI 397 है. वहीं aqi.in के अनुसार दिल्ली की हवा और भी खराब है, जहां AQI 621 बना हुआ है. सभी मॉनिटरिंग स्टेशन रेड जोन में हैं. जहां AQI 400 के पार है उनमें आनंद विहार और अशोक विहार का AQI 444, बवाना का 418, बुराड़ी क्रॉसिंग का 416 है.
| एरिया | AQI लेवल |
| चांदनी चौक | 412 |
| कर्णी सिंह | 405 |
| दिलशाद गार्डन | 350 |
| ITO | 414 |
| जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम | 444 |
| मेजर ध्यानचंद स्टेडियन | 368 |
| मुंडका | 437 |
| नजफगढ़ | 321 |
| नरेला | 392 |
| नेहरू नगर | 433 |
| नॉर्थ कैंपस | 408 |
| ओखला फेज 2 | 414 |
| पतपड़गंज | 435 |
| पंजाबी बाग | 437 |
| पूसा | 411 |
| RK पुरम | 421 |
| रोहिणी | 440 |
| शादीपुर | 376 |
| सीरिफोर्ट | 399 |
| सोनिया विहार | 417 |
| विवेक विहार | 436 |
| अरबिंदो मार्ग | 326 |
| वजीरपुर | 446 |
23 जनवरी से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभग की ओर से दिल्ली में 23 जनवरी से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है. शुक्रवार को बादल छाए रहने और कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है. इसके बाद फिर से राजधानी के तापमान में गिरावट आएगी. बारिश के बाद आमतौर पर ठंड में इजाफा देखने को मिलता है. अब दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यानी इसके बाद दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है.





