Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी! अस्पताल मालिक को मिली जान से मारने की धमकी, इलाके में दहशत

झज्जर: झज्जर में एक निजी अस्पताल संचालक से व्हाटसएप कॉल कर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती मांगने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया है। हांलाकि फिरौती की यह रकम के लिए व्हाट्सएप कॉल 3 दिन पूर्व आई है लेकिन पुलिस की ने मामला बीती देर शाम दर्ज किया है। मामला जिला पुलिस अधिकारियों की तरफ से अपराध शाखा को सौंपा गया है।

जानकारी अनुसार झज्जर नागरिक अस्पताल के पास ही डा. सुरेन्द्र गौड़ नामक डॉक्टर गौड़ ग्लोबल के नाम से अपना निजी अस्पताल चलाता है। डा. गौड़ की तरफ से ही पुलिस को इस बारे में शिकायत दी गई है। उनका कहना है कि 15 जनवरी को दोपहर के समय उनके मोबाइल नम्बर पर एक व्हाट्सएप कॉल आई।

कॉल करने वाले युवक ने खुद का नाम महेन्द्र बताया और कहा कि वह रोहित गोदारा गिरोह से जुड़ा है और उसे 2 करोड़ रुपए चाहिए। कॉल करने वाले ने यह भी धमकी दी कि यदि रकम उन्हें नहीं दी गई तो वह उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

पुलिस सूत्रों अनुसार इस मामले में कई स्थानों पर दबिश भी दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस ने शिकायतकर्ता व उसके परिवार को सुरक्षा दिए जाने की बात कही है। इस बारे झज्जर सिटी थाने के प्रभारी बलदेव का कहना है कि मामले की जांच झज्जर की सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा की जा रही है। मामले की सच्चाई जल्द सामने आएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.