February 22, 2026 9:17 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हरियाणा

गुड़गांव: गोल्फ कोर्स रोड पर नशे और रफ्तार का कहर, रॉन्ग साइड आ रही फॉर्च्यूनर ने कंपनी स्टाफ की गाड़ी को मारी टक्कर

गुड़गांव: गोल्फ कोर्स रोड पर नशे और रफ्तार का कहर देखने को मिला। कंपनी का स्टाफ लेकर जा रही एक Fortuner कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह से घूम गई। वारदात के बाद आरोपी मौके पर अपनी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि Fortuner में तीन युवक थे जो कि पूरी तरह से नशे में धुत थे। घायलों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही सेक्टर-53 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान के आधार पर केस दर्ज करते हुए गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस के दी शिकायत में स्वरूप नगर दिल्ली निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह प्रीमियर पीपुल लॉजिस्टिक कंपनी में बतौर ड्राइवर कार्यरत हैं। 20 जनवरी की देर रात को वह जेनपेक्ट कंपनी सेक्टर-69 से कंपनी स्टाफ मुताहिर हुसैन, अंकिता सेन गुप्ता, श्रेया कुमारी, शानु शर्मा, अंशिका कुमारी को लेकर डीएलएफ फेज-3 जा रहा था। जब वह ला लगून सोसाइटी सेकटर-54 के पास गोल्फ कोर्स रोड पहुंचा तो सामने से राजस्थान नंबर की Fortuner ने गलत दिशा में आते हुए उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई और उनकी गाड़ी में मौजूद सभी लोगों को काफी गंभीर चोटें लगी। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी को मौके पर ही लॉक करके फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सेक्टर-53 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button