February 12, 2026 3:18 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
देश

Republic Day 2026: 26 जनवरी पर आतंकी हमले का अलर्ट, मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप और ड्रोन साजिश के इनपुट से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस बनाने जा रहा है, जिसको लेकर पूरे भारत में तैयारियां जोरों पर हैं. इस खास मौके पर आतंकी संगठन भारत में अपना आतंक मचाने की फिराक में हैं, जिसको देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है. सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर इलाको पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं.

जिसके बाद बॉर्डर इलाकों में ड्रोन गतिविधि पर खास नजर रखी जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन के जरिए हथियार और विस्फोटक भेजे जाने की आशंका जताई है. ये अलर्ट पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के बॉर्डर पर जारी किया गया है. जहां पिछले कुछ दिनों में ड्रोन हमले का अलर्ट जारी किया गया है.

आतंकी सीमा पर करने के लिए नए तरीको का इस्तेमाल कर सकते हैं

आशंका है कि आतंकी अब सीमा पार करने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें ड्रोन के अलावा पैरा-ग्लाइडर और हैंग-ग्लाइडर का भी इस्तेमाल हो सकता है. लश्कर और सिख आतंकी संगठनों पर पैरा ग्लाइडर और बाकी उपकरण खरीदने का इनपुट मिला है. सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है साथ ही हवाई निगरानी और सुरक्षा इंतजाम और सख्त किए गए हैं.

मसूद अजहर की वायरल ऑडियो में दावा

पिछले हफ्ते वायरल हुई मसूद अजहर की एक कथित ऑडियो में दावा किया गया था कि हजारों की तादाद में लड़ाके और फिदायीन भारत में लांच होने के लिए तैयार है. मसूद अजहर ने कहा था कि उसके पास रोज लड़ाके आते हैं और गुजारिश करते हैं कि भारत में जाने के लिए पहला नंबर उनका लगा दें. जो सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट को और पुख्ता करता है कि 26 जनवरी के दौरान आतंकी भारत को निशाना बना सकते हैं.

Related Articles

Back to top button