February 23, 2026 11:35 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
देश

PM Modi के आह्वान पर BJP का बड़ा कदम, देशभर से चुने जाएंगे 1000 युवा नेता; जानें पूरी प्रक्रिया

भारतीय जनता पार्टी हमेशा संगठन और पार्टी को मजबूत करने के लिए तरह-तरह के कदम उठाती रहती है. इसी कड़ी में अब पीएम मोदी के विजन को साकार करने के लिए 1000 ‘उदीप्तमान कार्यकर्ताओं’ की बहाली होने जा रही है. ये युवा देशभर के अलग-अलग हिस्सों से होंगे. इसके साथ ही उनकी उम्र 25 से 40 साल के बीच ही रहेगी. इनको चयन के बाद 3 सालों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह योजना बीजेपी के अगली पीढ़ी के नेतृत्व को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बीजेपी एक हजार उदीप्तमान कार्यकर्ता बहाल करने जा रही है. बीजेपी भविष्य के नेताओं को तैयार करने के लिए संगठन से जुड़े युवा नेताओं बड़ी खेप तैयार करने जा रही है. देशभर से युवा नेताओं की बड़ी फौज को ढूंढ कर निकाला जा रहा है. बीजेपी के ये युवा ही भविष्य में पार्टी के कर्णधार होंगे.

देशभर से जोड़े जाएंगे 1 हजार कार्यकर्ता

उदीप्तमान कार्यकर्ता के रूप में देशभर से करीब 1000 से अधिक युवा छांटे गए हैं. इन उदीप्तमान कार्यकर्ताओं को 25 से लेकर 40 वर्ष के अंदर आयु वर्ग से छांटा गया है. इन सभी उदीप्तमान कार्यकर्ताओं 3 साल तक ग्रूम किया जाएगा। उसके बाद इनको पार्टी के मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा. चुनकर निकले गए करीब 200 उदीप्तमान कार्यकर्ताओ को बीजेपी केंद्रीय और प्रदेश संगठनों में जगह दी जाएगी.

चुने हुए करीब 300 उदीप्तमान कार्यकर्ताओं को विभिन्न उपक्रमों, आयोगों और समितियों में जगह दी जाएगी. करीब 500 उदीप्तमान कार्यकर्ताओं को भविष्य के नेता के तौर पर अलग अलग तरह से ग्रूम किया जाएगा.

सभी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी ट्रेनिंग

उदीप्तमान कार्यकर्ताओं का चुनाव सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यान में रखकर किया गया है. इन उदीप्तमान कार्यकर्ताओं को संघ के विभिन्न अनुषांगिक संगठन, अन्य सामाजिक संगठन, भाजपा और संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों से मशविरा करके चुना गया है. इन उदीप्तमान कार्यकर्ताओं को इनोवेशन के क्षेत्र, स्किल डेवलपमेंट एवं सोशल वर्क, कम्युनिटी डेवलपमेंट, व्यवसाय के क्षेत्र और नेताओं के सहयोगी आदि वर्ग से छांटा गया है.

किस राज्य से कितने कार्यकर्ता चुने जाएंगे

इस क्रम में उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य से करीब 110 उदीप्तमान कार्यकर्ता सिलेक्ट किए जाएंगे बिहार से करीब 70 उदीप्तमान कार्यकर्ता, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से 60/50 उदीप्तमान कार्यकर्ता शामिल किए जा रहे हैं. जबकि छोटे राज्यों से 15/20 उदीप्तमान कार्यकर्ता शामिल किए जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 लाख युवाओं को राजनीति में लाने के आह्वान को मूर्त रुप देने के पहले फेज में ये 1000 उदीप्तमान कार्यकर्ता बहाल किए जा रहे हैं. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर देश में 1 लाख युवाओं को राजनीति में लाने की बात कही थी.

Related Articles

Back to top button