March 12, 2026 7:58 pm
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
झारखण्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा 29 दिसंबर को, संथाली भाषा शताब्दी समारोह के समापन में होंगी शामिल

जमशेदपुरः ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष पर जमशेदपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसके समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. यह जानकारी ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव रविन्द्र नाथ मुर्मू ने दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति समारोह में शामिल होकर संथाली साहित्यकारों को सम्मानित करेंगी.

जमशेदपुर में संथाली भाषा दिवस समारोह का समापन समारोह 29 दिसंबर को है. कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी. यह आयोजन जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करनडीह जाहेरथान परिसर भवन में होगा. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं.

आपको बता दें कि जाहेरथान कमेटी और ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के द्वारा 22वां संथाली भाषा दिवस मनाया जाएगा. 22 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक संथाली भाषा दिवस देश की राजधानी दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और झारखंड में मनाया जाएगा. संथाली के ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरा होने पर शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है.

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू

इधर, जमशेदपुर के पंचायत इलाका करनडीह में पहली बार राष्ट्रपति का आगमन हो रहा है.राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के साथ अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.14 दिसंबर के बाद आयोजन स्थल और आसपास के इलाके की स्पेशल टीम निरीक्षण करेगी.

जमशेदपुर में तीन दिनों तक होंगे कई कार्यक्रम

8 दिवसीय ओलचिकी लिपि शताब्दी समारोह में नारी चेतना, समाज में महिलाओं की भागीदारी, संताली कवि सम्मेलन, संताली भाषा पर शहरीकरण होने का प्रभाव, डिजिटल युग में संथाली का विकास जैसे कई विषयों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित की जाएगी.

समापन समारोह में राष्ट्रपति करेंगी शिरकत

जमशेदपुर में राष्ट्रपति के आगमन की जानकारी देते हुए ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव रविन्द्र नाथ मुर्मू ने बताया कि शताब्दी समारोह की शुरुआत 22 दिसंबर को दिल्ली में होगी. जबकि जमशेदपुर में 27, 28 और 29 दिसंबर को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 29 दिसंबर समापन के दिन राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. इस दौरान झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा मयूरभंज के सांसद कालीपदो सोरेन, ओडिशा की दामयंती बेसरा मौजूद रहेंगी.

संथाली साहित्यकारों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

समापन समारोह में राष्ट्रपति संथाली साहित्यकारों को सम्मानित करेंगी और संथाली भाषा-संस्कृति के विकास पर अपनी बातें रखेंगी. आयोजक ने बताया कि समापन समारोह में सीमित संख्या में लोग मौजूद होंगे. रजिस्ट्रेशन के जरिए लोगों को कार्यक्रम में आने की अनुमति मिलेगी.

Related Articles

Back to top button