February 23, 2026 7:37 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
झारखण्ड

पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे आर्च बिशप हाउस, केक काटकर दी क्रिसमस की बधाई

रांचीः क्रिसमस जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे इसकी रौनक बढ़ने लगी है. बाजार सज चुका है और गिरजाघर में क्रिसमस सेलेब्रेशन की तैयारी को अंतिम रुप दिया जा रहा है.

इन सबके बीच शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची के कामिल बुल्के रोड स्थित आर्च विशप हाउस पहुंचे. क्रिसमस को लेकर रंग बिरंगी रोशनी से सजा आर्च विशप हाउस में मुख्यमंत्री ने केक काटकर क्रिसमस की बधाई दी और आर्च विशप को बालक प्रभु यीशु भेंट किया.

इस अवसर पर उन्होंने बालक यीशु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को सेलिब्रेट किया. इससे पूर्व आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने मुख्यमंत्री को उनके आगमन पर स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री एवं आर्च बिशप ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी. खुशी के इस मौके पर बिशप हाउस, मनरेसा हाउस, सद्भावना, सेंट जेवियर्स कॉलेज और अल्बर्ट कॉलेज के फादर गण मौजूद रहे.

लोयला ग्राउंड में मना आगमन उत्सव, सीएम ने किया संबोधित

प्रभु यीशु के आगमन को लेकर शुक्रवार शाम लोयला ग्राउंड में आयोजित आगमन उत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की आदि मौजूद रहे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि बाजारों में चहल पहल है और हर जगह खुशियों का माहौल है. इसमें हमलोग भी शामिल हुए हैं और आर्च विशप हाउस में आकर क्रिसमस की बधाई दी. मैं सभी को क्रिसमस की बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि आप इसी तरह हंसते रहें खिलखिलाते रहें.

लोयला ग्राउंड में पल्ली खेल समिति की ओर से आयोजित चार दिवसीय क्रिसमस मिलन महोत्सव- 2025 के समापन समारोह का आयोजन किया गया है. जिसे संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु के अवतरण को लेकर राजधानी रांची में आकर्षक विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. चारों तरफ रौनक ही रौनक है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में क्रिसमस गैदरिंग लगातार आयोजित हो रहा है, जहां गीत-संगीत, नृत्य और कैरोल के माध्यम से सभी अपनी खुशियों को एक-दूसरे के साथ मिलकर मना रहे हैं.

इसी कड़ी में लोयोला ग्राउंड में क्रिसमस मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन पिछले चार दिनों से हो रहा है. यह समारोह अपनी पहचान के साथ और आगे बढ़े. इसकी गूंज बहुत दूर तक सुनाई दे, यीशु से प्रार्थना करते हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना है लेकिन, यह सिर्फ सरकार के स्तर पर संभव नहीं है आप सभी के सहयोग औऱ साथ मिलने से ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाया जा सकता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बिना किसी द्वेष-भाव के एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर आगे बढ़ते हैं तो एक सुंदर वातावरण बनता है, जहां हर किसी के लिए मान-सम्मान की भावना पैदा होती है. मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि सद्भाव, शांति, एकता, प्रेम औऱ सेवा भावना को अपने मे आत्मसात कर एक बेहतर समाज बनाएंगे.आगमन उत्सव को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और आर्च विशप विंसेंट आइंद ने संबोधित करते हुए प्रभु यीशु के आगमन पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दी.

Related Articles

Back to top button