April 4, 2026 10:35 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
झारखण्ड

Ranchi: ज्वेलरी शॉप में लूट की खबर से पुलिस के उड़े होश, मौके पर पहुंची तो कहानी निकली कुछ और; 2 गिरफ्तार

रांचीः राजधानी रांची के लालपुर इलाके में गुरुवार की दोपहर लक्ष्मी ज्वेलर्स में लूट की सूचना पर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और दो आरोपियों को धर दबोचा है. हालांकि यह मामला लूट का है या पैसे के लेनदेन का पुलिस इसकी जांच कर रही है.

पुलिस कंट्रोल रूम में आई थी सूचना

गुरुवार की दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक के द्वारा यह सूचना दी गई की उनके जेवर दुकान को लूटने की कोशिश की जा रही है. कंट्रोल रूम में सूचना आते ही न सिर्फ लालपुर पुलिस एक्टिव हुई, बल्कि आसपास के थानों की टीम भी तुरंत एक्शन मोड में आ गई. जिन दो लोगों पर जेवर दुकान से गहने लेकर भागने का आरोप था, उन्हें तुरंत धर दबोचा गया. हालांकि सूचना लूट की थी, लेकिन मामला अकाउंट में पैसे भेजने और जबरदस्ती गहने ले जाने का निकला. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

सिटी एसपी ने दी जानकारी

इस संबंध में रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक ने कंट्रोल रूम में फोन कर के लूट की सूचना दी थी और सहायता मांगी थी. सूचना पर पुलिस की कई टीम तुरंत हरकत में आई और दो आरोपितों को दबोच लिया गया है. सिटी एसपी ने बताया कि लक्ष्मी ज्वेलर्स में दो लोग गुरुवार की दोपहर पहुंचे और मालिक को बताया कि उनके अकाउंट में गहने को लेकर लाखों रुपये भेजे गए हैं, लेकिन मालिक के द्वारा किसी भी तरह का पैसा मिलने से इनकार किया गया. जिसके बाद दोनों व्यक्ति दुकान से जबरन गहने लेकर चलते बने.

पुलिस की जांच जारी

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामला लूट का है या फिर साइबर ठगी से संबंधित है फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है. जिन दो लोगों को पकड़ा गया है उनसे पूछताछ होने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा. आखिर जेवर कारोबारी के अकाउंट में किस तरह के पैसे डाले जाने की बात हो रही है और जबरदस्ती गहने क्यों लिए जा रहे थे यह जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा.

Related Articles

Back to top button