February 23, 2026 2:19 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हरियाणा

Hisar Road Accident: हिसार में भीषण सड़क हादसा, कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर; चालक की मौके पर मौत

हिसार : हिसार-हांसी हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां महिला गर्वमेंट कॉलेज के सामने जब एक ऑटो गुजर रहा था तो एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी बाद में मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक 52 वर्षीय रणधीर है, जोकि ऑटो चलाता था। घटना वाले दिन भी वह अपना ऑटो लेकर बरवाला चुंगी से मिलगेट की तरफ जा रहा था। वह अभी महिला गर्वमेंट कॉलेज के सामने पहुंचा ही था कि कार के ड्राइवर ने लापरवाही व तेज रफ्तार में कार चलाकर ऑटो को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को निजी एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया।

घटना के अनुसार कार की टक्कर लगने के बाद चालक ऑटो से निकलकर डिवाइडर से टकरा गया था जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने बताया कि वह डायल 112 पर लगातार कॉल करते रहे। लेकिन कोई नहीं आया। वहीं इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।

Related Articles

Back to top button