February 23, 2026 1:01 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

Punjab Weather: पंजाब में अगले 4 दिन ‘मौसम का तांडव’! भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके जिले का हाल

चंडीगढ़: पंजाब के मौसम को लेकर ताजा और अहम जानकारी सामने आई है। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में 31 जनवरी (आज) से मंगलवार यानी अगले 4 दिनों तक कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक आज 4 जिलों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर शामिल हैं।

खास बात यह है कि शुक्रवार को पंजाब के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा में यह औसत के करीब रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब और हरियाणा में तापमान सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि 1 फरवरी से मौसम फिर बदल सकता है और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब के कुछ इलाके प्रभावित हो सकते हैं। यह पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। इसी दौरान पाकिस्तान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बनना शुरू हो गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाएं चल रही हैं। इसके चलते पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, तरनतारन और फाजिल्का में बारिश की संभावना कम है। वहीं 31 जनवरी की रात से 2 फरवरी तक होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, पटियाला, मानसा और बठिंडा में बारिश हो सकती है। इस बारिश के कारण सुबह और शाम की ठंड ज्यादा परेशान कर सकती है। हालांकि दोपहर में निकल रही तेज धूप से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। लेकिन सुबह और शाम की कड़ाके की ठंड को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button