February 23, 2026 3:29 pm
ब्रेकिंग
Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...
पंजाब

Punjab Police Inspector Killed: पंजाब में भीषण सड़क दुर्घटना, ड्यूटी से लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर की मौत; जांच शुरू

कपूरथला: फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। बस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ, जिसके बाद कुछ समय के लिए इलाके में ट्रैफिक भी प्रभावित रहा और अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की जानकारी देते हुए लखपुर निवासी निर्मलजीत ने बताया कि जब वह अपने घर लौट रहे थे तो होशियारपुर रोड पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को सड़क पर गंभीर हालत में घायल पड़ा देखा।

राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मृतक की पहचान पुलिस इंस्पेक्टर राजविंदर सिंह निवासी खुशहालपुर, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की सूचना फगवाड़ा पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button