March 15, 2026 8:42 pm
ब्रेकिंग
Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? 'भारत की परंपरा' का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवा... तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पु... Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लो... Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में ... राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा 'भारत रत्न'; कहा- बहुजन समाज... ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा ... Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, 'साइलेंट किलर' गैस ने ली 4 की जान... Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,... UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से ...
महाराष्ट्र

मुंबई में इजराइल के खिलाफ लेफ्ट पार्टियों का प्रदर्शन, लोगों ने की गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ हिंसा की निंदा

मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में बुधवार को लेफ्ट पार्टियों के बैनर तले इजराइल के विरोध और गाजा एवं फिलिस्तीन के समर्थन में हुआ प्रदर्शन. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीन के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. इस दौरान जब एक बच्चे ने भगवा शटल और भारत का तिरंगा लेकर इजराइल का समर्थन किया तो बच्चे को बाहर निकाल दिया गया.

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान आजाद मैदान में एक बच्चा भी पहुंचा था जिसने भगवा रंग का शॉल ओढ़ा था और हाथों में भारत का तिरंगा लिए था. बच्चा इजराइल के समर्थन में नारेबाजी करने लगा. तभी प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी तेज कर दी और बच्चे को आजाद मैदान परिसर से बाहर निकाला दिया.

इजराइल का समर्थन करने पहुंचा बच्चा

टीवी 9 भारतवर्ष से बात करते हुए बच्चे ने कहा कि वो इजराइल के समर्थन में आया है. उसने कहा हमें मौजूदा हालातों पर भारत का समर्थन करना चाहिए और इसके लिए वो आजाद मैदान पहुंचा है. बच्चे ने आगे कहा कि उसे इस आंदोलन के बारे में गूगल से पता चला और उसे लगा कि यह देश विरोधी आंदोलन है इसलिए वह अपना विरोध जताने आजाद मैदान पहुंचा.

फिलिस्तीन की आजादी के लिए नारेबाजी

इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने फिलिस्तीन की आजादी के लिए जमकर नारेबाजी की. वहीं बच्चे ने जब इजराइल के समर्थन में नारे लगाना शुरू किया तो प्रदर्शनकारियों ने उसे घेरना शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से मांग की इजराइल के विरोध की मांग की. उनका कहना था कि इजराइल जिस तरह से गाजा में मासूम बच्चों की जान ले रहा है यह बेहद अमानवीय है और भारत सरकार को इजराइल का साथ छोड़कर फिलिस्तीन के साथ खड़ा होना चाहिए.

गाजा में करीब 60 हजार से लोगों की मौत

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब भारत में इजराइल का विरोध और फिलिस्तीन का समर्थन किया गया हो. इससे पहले भी कई मुस्लिम संगठन विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं. इसके साथ ही कई नेताओं ने भी इजराइल की गाजा में की जा रही कार्रवाई को अमानवीय बताया है. 7 अक्टूबर 2023 को हमास के लड़ाकों ने इजराइल पर हमला किया था, जिसमें करीब 1200 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 250 लोग बंधक बना लिए ते. तभी से जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल ने गाजा शहर को तबाह कर दिया है. इजराइली हमले में अब तक 60 हजार से लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button