February 8, 2026 2:22 am
ब्रेकिंग
Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे पर कपल्स में ट्रैवल का जबरदस्त क्रेज, होटल बुकिंग में रिकॉर्ड 175... UPI New Rules February 2026: 1 फरवरी से बदल गए यूपीआई के नियम, Google Pay और PhonePe यूजर्स के लिए ब... Mahashivratri 2026 Date: साल 2026 में कब है महाशिवरात्रि? जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि Kitchen Hacks: तवे और कढ़ाही के नीचे जमी काली पपड़ी कैसे छुड़ाएं? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे Matiala Development: दिल्ली के मटियाला को 400 करोड़ की सौगात, CM रेखा ने रखी कई बड़े प्रोजेक्ट्स की ... Maulana Madani on Muslims: 'मुसलमानों को बर्बाद करने पर तुली हैं सांप्रदायिक पार्टियां', मौलाना मदनी... Purnia Suraj Bihari Murder: अपनी ही पिस्टल से मारा गया सूरज बिहारी, पूर्णिया पुलिस ने 5 आरोपियों को ... Delhi News: एमसीडी कमिश्नर की पावर में बंपर इजाफा, 5 से बढ़ाकर 50 करोड़ किए वित्तीय अधिकार; विकास का... UP Road Accident: फिरोजाबाद-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा, बारातियों से भरी बस को कंटेनर और ट्रक ने मारी... Janakpuri Accident: दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत, फूट-फूटकर रोए पिता, लापरव...
लाइफ स्टाइल

शैंपू के बाद भी बाल हो जाते हैं ऑयली? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स, चिपचिपेपन से मिलेगा छुटकारा

हमारे सिर की त्वचा यानी स्कैल्प में सेबेशियस ग्रंथियां (ग्लैंड) होती हैं जो सीबम यानी नेचुरल तेल प्रोड्यूस करती हैं. ये तेल हमारे बालों में नमी बनाए रखने के अलावा सिर की त्वचा को ड्राईनेस से बचाए रखता है, जिससे बाल फ्रिजी नहीं होते हैं और इचिंग होना जैसी समस्याओं से बचाव होता है, लेकिन कुछ लोगों में सीबम का उत्पादन ज्यादा होता है और इस वजह से उनके बाल जल्दी तैलीय दिखने लगते हैं. इसके पीछे की वजह हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है. इसके अलावा कई बार हम गलत हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके बारे में हमें जानकारी नहीं होती है. फिलहाल इस आर्टिकल में जानेंगे कि आपकी कौन सी गलतियां बालों को जल्दी ऑयली और चिपचिपा बना देती हैं.

बालों में सीबम का उत्पादन ज्यादा होने से न सिर्फ बाल धोने के बाद भी चिपचिपे दिखाई देते हैं, बल्कि इससे स्कैल्प पर गंदगी जमा होने लगती है और इस वजह से पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं. ज्यादा सीबम का प्रोडक्शन होने से इचिंग गोना, डेंड्रफ बढ़ना, हेयर फॉल जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं. चलिए जान लेते हैं कि बाल जल्दी ऑयली होने के पीछे आपकी कौन सी मिस्टेक हो सकती हैं.

तकिया का कवर न बदलना

अक्सर हम तकिया के कवर को कई-कई दिनों में बदलते हैं. इस वजह से न सिर्फ आपके बाल ऑयली हो सकते हैं, बल्कि आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचता है, क्योंकि बैक्टीरिया पनपते रहते हैं. तकिया को जब आप सिर के नीचे लगाते हैं तो गंदगी और ऑयल कवर में चिपक जाता है. इस वजह से एक ही कवर कई दिनों तक यूज करना आपके बालों को जल्दी ऑयली बना सकता है. वहीं कॉटन या किसी रोएं वाले कपड़े की बजाय तकिया का कवर सिल्क या सैटिन के कपड़े का ज्यादा बेहतर होता है. इससे आपके बालों पर रगड़ कम लगती है, जिससे बालों के टूटने और फ्रिजी होने की संभावना कम हो जाती है.

कंडीशनर सही से न लगाना

आपके बालों को मुलायम बनाए रखने में कंडीशनर अहम भूमिका निभाता है. शैंपू के बाद ये बालों को नमी देने का काम करता है, लेकिन अगर आप इसे गलत तरीके से लगाते हैं तो बाल जल्दी ऑयली हो सकते हैं. कंडीशनर हमेशा सिर्फ और सिर्फ बालों पर ही लगाना चाहिए. स्कैल्प पर कंडीशन लगाने की गलती नहीं करनी चाहिए. इसी तरह से बहुत ज्यादा या फिर हैवी कंडीशनर लगाने से भी बाल जल्दी ऑयली दिखने लगतके हैं. अपने हेयर टाइप के मुताबिक ही कंडीशनर और शैंपू चुनना चाहिए.

हेयर ब्रश क्लीन न करना

अगर आपका हेयर ब्रश साफ नहीं है तो इससे भी आपके बाल जल्दी गंदे, ऑयली और चिपचिपे हो जाते हैं. जरूरी है कि कंघे को साफ करके ही यूज करें और हर हफ्ते में कम से कम 2 बार कंघा और कंघी गर्म पानी से साफ करें. अगर आप भी हेयर ब्रश कई दिनों तक क्लीन नहीं करते हैं तो इससे बाल तैलीय होने के साथ ही कई और हेयर प्रॉब्लम भी हो सकती हैं.

बालों को बार-बार टच करना

अगर आपको अपने बाल बार-बार छूने की आदत है तो इसे बदल दें. आपकी ये गलती बालों को जल्दी ऑयली बना देती है. दरअसल जब हम बालों को बार-बार छूते हैं तो हाथों में लगी गंदगी, मॉइस्चराइजर जैसी चीजें भी बालों में चिपक जाती हैं जो उनके तैलीय और जल्दी गंदे होने की वजह बनती है.

स्कैल्प का सही से साफ न होना

बहुत सारे लोग ये गलती करते हैं कि शैंपू के दौरान स्कैल्प को साफ करने की बजाय बालों के सिरों को ज्यादा रगड़ते हैं, जबकि बाल धोने का ये तरीका गलत होता है. सिरों को ज्यादा रगड़ने और अधिक शैंपू लगाने से बाल ज्यादा रूखे हो सकते हैं. वहीं जब आप स्कैल्प को सही से साफ नहीं करते हैं तो गंदगी जमा रह जाती है और इससे बाल जल्दी ही चिपचिपे-गंदे दिखने लगते हैं.

Related Articles

Back to top button