March 15, 2026 11:50 pm
ब्रेकिंग
Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? 'भारत की परंपरा' का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवा... तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पु... Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लो... Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में ... राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा 'भारत रत्न'; कहा- बहुजन समाज... ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा ... Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, 'साइलेंट किलर' गैस ने ली 4 की जान... Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,... UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से ...
झारखण्ड

Giridih News: गिरिडीह में लापरवाही ने बरपाया कहर, महज 6 घंटे में 5 लोगों की मौत से हड़कंप; जांच में जुटा प्रशासन

गिरिडीह: शनिवार की शाम से लेकर देर रात तक गिरिडीह में अलग-अलग सड़क हादसा हुआ है. जिले के तीन थाना इलाके में घटित घटना में पांच लोगों की जान चली गई है, जिसमें जीजा और साला भी शामिल हैं. पहली घटना बिरनी के खरखरी के समीप घटी है. यहां बाइक की टक्कर में एक युवक की जान चली गई. जिसकी पहचान किसुन तुरी के रूप में हुई, जो धनवार के महेशमरवा का बताया जा रहा है.

जबकि तीन युवक घायल हो गए. घायलों में महेशमरवा के रोहित तुरी, संतोष तुरी और बिरनी के खरटी गांव निवासी विकास वर्मा शामिल हैं. तीनों घायलों को थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है.

कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर

शनिवार की सबसे बड़ी घटना देवरी में घटी. यहां देर शाम को चतरो-गावां मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के घासीडीह के पास कार और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई. घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि कार सवार तीसरे व्यक्ति की जान इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गई. मृतकों की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के पतरवा गांव निवासी मनीष साव (23 वर्ष ), मारुडीह गांव के विकास साव (25 वर्ष ) और पतरवा गांव निवासी कैलाश के तौर पर हुई. कैलाश और विकास जीजा-साला बताया जा रहा है.

घटना को लेकर जो जानकारी दी जा रही है, उसके अनुसार मृतक विकास साव शनिवार को अपनी फॉरेक्स कार लेकर पतरवा स्थित अपने बहनोई कैलाश साव के घर आया था. जहां पर वह अपने बहनोई कैलाश व पतरवा के ही मनीष साव को साथ लेकर कार से घूमने निकला, लेकिन वापस लौटने के दौरान टक्कर हो गई.

घटना में विकास और मनीष की मौत मौके पर हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चतरो-गावां सड़क को घटनास्थल के पास जाम कर दिया. घटना की सूचना पर देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवाया गया.

कार और ट्रक की टक्कर हुई है. घटना में तीन लोगों की जान चली गई है. शव को कब्जे में ले लिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी:– सोनू कुमार साहू, थाना प्रभारी, देवरी

बाइक-ई रिक्शा में टक्कर, युवक की गई जान

रफ्तार और लापरवाही का कहर शनिवार की देर रात को बेंगाबाद में भी देखने को मिला. यहां बेंगाबाद–मधुपुर मार्ग पर झलकडीहा के समीप टोटो और बाइक में हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि इस हादसे में टोटो पर सवार आधा दर्जन और बाइक पर एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं. घायलों में टोटो चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मृतक युवक रोहित पोद्दार (30 वर्ष) डाकबंगला का रहने वाला है.

बताया जाता है कि मृतक रोहित पोद्दार अपनी बाइक पर एक अन्य युवक नेपाल पंडित के साथ बेंगाबाद की तरफ से अपने घर डाकबंगला की तरफ जा रहे थे. वहीं सवारी से भरा टोटो मधुपुर की तरफ से बेंगाबाद की ओर जा रहा था. इसी दौरान झलकडीहा के समीप दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार टोटो पर सवार सभी लोग बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद के रहने वाले हैं. घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए घायलों का हाल जाना.

झलकडीहा में बाइक-टोटो के बीच टक्कर हुई है. इस भिड़ंत में एक युवक की मौत हुई है. कुछ लोग घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है:- जीतवाहन उरांव, एसडीपीओ, सदर

Related Articles

Back to top button