Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख... Pathankot Crime: मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला दरिंदा गिरफ्तार! पठानकोट पुलिस की बड़ी क... Jalandhar Gold Silver Price: जालंधर में आज क्या है सोना-चांदी का भाव? खरीदारी से पहले देखें सोमवार क... BJP Office Attack: भाजपा दफ्तर पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड... Amritsar School Holiday: अमृतसर के कई स्कूलों में तुरंत छुट्टी का ऐलान! अचानक क्यों बंद हुए स्कूल? ज...

एनएच-43 के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का ड्रोन से संयुक्त निरीक्षण, सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

  1. जशपुर।  जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह (आई.पी.एस.) के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 में अति दुर्घटना जन्य एवं ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का विशेष संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में जिला प्रशासन, परिवहन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम भी शामिल रही।
    निरीक्षण के दौरान लोरो बगीचा, एवं पतराटोली सहित अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों का ड्रोन कैमरा के माध्यम से सूक्ष्म सर्वेक्षण कर सड़क की बनावट, खतरनाक मोड़ों, दृश्यता, यातायात दबाव एवं दुर्घटनाओं के कारणों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर संबंधित विभागों को त्वरित सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
    ➡️गम्हरिया तिराहा में झाड़ी की सफाई, रम्बलर स्ट्रिप, भारी वाहन प्रवेश निषेध बोर्ड शिफ्टिंग, रोड मार्किंग एवं आयरलैंड/डिवाइडर का पुनर्स्थापन।
    बाला छापर तिराहा में गुमटी हटाना, पेड़ों पर रेडियम पट्टी, सहायक मार्ग में रम्बलर स्ट्रिप, अवैध होल्डिंग हटाना एवं ट्रांसफार्मर शिफ्ट करना।
    लोरो घाट क्षेत्र में गैप बंद करना, दीवारों पर पेंट व सुरक्षा स्लोगन, कैट्स आई/ड्रम/स्प्रिंग पोस्ट बदलना, खतरनाक मोड़ व एक्सीडेंट ज़ोन संकेतक बोर्ड, झाड़ियों की सफाई, मोड़ों की क्रम संख्या अंकन, क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत, हाई मास्क लाइट की ऊंचाई बढ़ाना एवं रोड मार्किंग सुदृढ़ करना।
    ➡️ ब्लैक स्पॉट लोरो बगीचा में प्रकाश व्यवस्था, सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था, भारी वाहनों हेतु अलग पार्किंग, रम्बलर स्ट्रिप व चेतावनी बोर्ड, लोहे के स्टॉपर लगाने तथा नियम उल्लंघन पर ढाबा संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश के निर्देश दिए गए।
    ➡️पूर्व चिन्हित ब्लैक स्पॉट पतराटोली में बसों को निर्धारित स्टॉप पर ही रोकना, रम्बलर स्ट्रिप लगाना, ऑटो पार्किंग सुव्यवस्थित करना, कबाड़ वाहन हटाना एवं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
    अधिकारियों ने बताया कि इन सुधारात्मक उपायों के क्रियान्वयन से दुर्घटनाओं की संभावनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा यातायात अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगा।
    ➡️डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि ब्लैक स्पॉट की समय पर पहचान और तकनीकी सुधार सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नागरिकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
    ➡️निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर  राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी जशपुर  चंद्रशेखर परमा, एसडीएम कुनकुरी, एसडीओ लोक निर्माण विभाग, जिला परिवहन अधिकारी  विजय निकुंज, थाना प्रभारी जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी दुलदुला उप निरीक्षक सुनील सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    ➡️इस संयुक्त पहल से एनएच-43 को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.