February 24, 2026 10:17 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में आरक्षण पर सियासत तेज, मराठा समाज के बाद बंजारा-धनगर ने उठाई कौन सी नई मांग?

आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में अलग-अलग समाजों की हलचल तेज हो गई है. मराठा आरक्षण का आंदोलन होने के बाद मराठा समाज की मांगों को सरकार ने मान लिया है, जिसके बाद अब अलग-अलग समाज से आवाज उठनी शुरू हो गई है. ओबीसी समाज तो आक्रामक हुआ ही है, अन्य समाज भी अलग-अलग तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं. इन समाजों में धनगर, बंजारा, एसटी, और एनटी समाज शामिल हैं.

सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद गैजेटियर में बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में शामिल बताया गया है. इसी आधार पर मुंबई में आयोजित सर्वदलीय बैठक में बंजारा समाज के नेताओं ने एसटी प्रवर्ग से आरक्षण की मांग उठाई. इस बैठक में मंत्री संजय राठौड़ और अन्य विधायक भी मौजूद रहे. आने वाले दिनों में समाज की ओर से राज्य सरकार को रिपोर्ट और मांगपत्र सौंपा जाएगा.

मराठा क्रांती मोर्चा का विरोध

धाराशिव में मराठा क्रांती मोर्चा ने साफ कहा है कि मराठा समाज को कुणबी-मराठा के नाम पर आरक्षण न दिया जाए, बल्कि ओबीसी कोटे से सीधे आरक्षण मिले. राज्य समन्वयक सुनील नागणे ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मराठा समाज को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने मांग की कि जिनके दस्तावेजों में कुणबी दर्ज है, उन्हें आरक्षण दिया जा सकता है, लेकिन जिनकी जाति प्रविष्टि मराठा है, उन्हें इससे बाहर नहीं किया जा सकता.

सुनील नागणे ने कहा, ‘सरसकट कुणबी प्रमाणपत्र देना टिकाऊ नहीं होगा. हमें ओबीसी कोटे से सीधे मराठा समाज के रूप में ही आरक्षण मिलना चाहिए, अन्यथा यह समाज के साथ अन्याय होगा.’

धनगर समाज की चेतावनी

जालना में धनगर समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिला अधिकारी आशिमा मित्तल के जरिए ज्ञापन सौंपा. उन्होंने अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रवर्ग से आरक्षण की त्वरित अमलवारी की मांग की. समाज ने चेतावनी दी है कि अगर शासन ने तत्काल निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर अनशन किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button