April 3, 2026 11:22 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
छत्तीसगढ़

दुर्ग में नाबालिग से 6 साल तक सामूहिक दुष्कर्म: हैवानियत की हदें पार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

दुर्ग: ज़िले से नाबालिग के साथ वर्षों तक सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने हिम्मत कर मां को आपबीती बताई, जिसके बाद भिलाई महिला थाने में शिकायत दर्ज हुई. पीड़िता सालों तक डर और दबाव में चुप रही, लेकिन जब उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी आपबीती बताई, तब जाकर इस अमानवीय अपराध का खुलासा हो सका.

2018 से 2025 तक घिनौनी वारदात

एएसपी मणिशंकर चंद्र ने बताया कि पीड़िता ने काफी समय बाद अपनी मां को बताया कि उसके साथ लगातार गलत होता रहा है. मां ने बिना देर किए 30 जनवरी को भिलाई के महिला थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 तक कुल 6 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ बार‑बार दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद आरोपियों ने यह कृत्य जारी रखा. लंबे समय तक यह सिलसिला चलने से पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से बुरी तरह टूट चुकी थी.

2 आरोपियों की गिरफ्तारी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और हर पहलू से जांच की जा रही है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी 4 आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.

राजनीतिक रसूख वाले व्यक्ति के करीबी पर भी शक

मामले में यह भी चर्चा है कि आरोपियों में से एक शहर के बड़े नेता का करीबी बताया जा रहा है. हालांकि इस संबंध में पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कोई नाम सामने नहीं रखा है. उन्होंने ने कहा कि चाहे आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button