February 23, 2026 6:23 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
हरियाणा

बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में आग का तांडव देखने को मिला। यहां एक साथ अचानक चार फैक्ट्रियों में आग लग गई। जिसके चलते व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री के अंदर रखा कच्चा और तैयार माल जलकर पूरी तरह से राख हो गया। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट -2 में इन फैक्ट्री में जूते- चप्पल, प्लास्टिक दाना और थर्माकोल बनाया जाता था। फैक्ट्री के अंदर प्लास्टिक, रबड़ और अत्यंत ज्वलनशील केमिकल रखा होने के कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इतना ही नहीं उद्योगपतियों ने फायर ब्रिगेड को समय पर सूचना देने के बावजूद गाड़ियां देर से पहुंचने का भी आरोप लगाया है।

बीसीसीआई यानी बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा ने बताया कि सबसे पहले आग आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट- 2 में स्थित 2249 नंबर फैक्ट्री में लगी थी। देखते ही देखते इसके साथ लगती 2248 और 2250 के अलावा एक और अन्य फैक्ट्री में भी आग फैल गयी। उन्होंने बताया कि इन फैक्ट्री में जूता -चप्पल, प्लास्टिक दाना और थर्माकोल बनाया जाता है। इतना ही नहीं उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देर से पहुंचने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि समय रहते फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दे दी गई थी। अगर गाड़ियां समय पर पहुंचती तो आग फैलने से बचाई जा सकती थी।

आपको बता दें कि भीषण आग के चलते फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपए का कच्चा और तैयार माल जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। इतना ही नहीं फैक्ट्री के भवनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आग पर काबू पाने के लिए बहादुरगढ़, झज्जर, रोहतक, सांपला और दिल्ली से भी फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां बुलाई गई है। वहीं आसपास की फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी फैक्ट्रियों से सामान निकलते हुए भी दिखाई दिए। ताकि उद्योगपतियों को होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button