March 13, 2026 2:51 am
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
दिल्ली/NCR

दिल्ली: 3.5 करोड़ का फ्लैट जलकर खाक…एक सिंपल कोशिश से बच जाती 3 जिंदगियां, बनाते रहे Video

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित शबद अपार्टमेंट की नौंवी मंजिल में मंगलवार को आग लग गई. इस आग की वजह से तीन जिंदगियां चली गईं. 9वीं मंजिल पर एक पिता अपनी 10 साल की बेटी और बेटे के साथ बालकनी में खड़ा था. उसके सामने आग और उसकी लपटों के सिवा कुछ नहीं था. जब उसे कोई रास्ता और उम्मीद नहीं दिखी तो जान बचाने के लिए उसने एक-एक कर दोनों बच्चों को नीचे धकेला.

इसके बाद खुद भी छलांग लगा दी. इस पूरी घटना ने ये भी बता दिया कि लोगों की संवेदनशीलता मर चुकी है. क्योंकि जिस समय उस बेबस पिता ने अपने बच्चों को धकेला और खुद भी छलांग लगाई, उस समय लोग वीडियो बना रहे थे. बेबस पिता ने ये सोचा होगा कि नीचे खड़ी भीड़ उसे और उसके बच्चों को बचा लेगी, लेकिन वीडियो प्रेमी गद्दों का इंतजाम करने की बजाय कैमरा लेकर खड़े रहे.

किसी ने आगे बढ़कर नहीं की मदद की कोशिश

मृतक यश यादव (35) अपने बेटी-बेटा को धकेलकर जिंदगी की आस में कूदे थे. बगल की सोसाइटी से मौके पर पहुंची एक महिला ने बताया कि जिस समय उन्होंने देखा तो यश अपने दो बच्चों के साथ बालकनी में थे. उनको कहीं से कोई सहायता नहीं मिल रही थी. जब आग बालकनी में पहुंची तो वो नीचे कूद पड़े. इस दैरान किसी ने आगे बढ़कर उनकी मदद करने की कोशिश नहीं की.

मानवता हुई शर्मसार

महिला ने बताया कि लोग उनकी मदद करने के बजाय वीडियो रिकॉर्ड करते रहे. अगर लोग साथ मिलकर कूद रहे लोगों के लिए चादर या तिरपाल पकड़कर खड़े हो जाते तो तीनों को बचा लिया जाता, लेकिन लोग तो वीडियो बनाते रहे और मानवता को शर्मशार कर दिया. बता दें कि फ्लैट में आग की शुरुआत हॉल से हुई. देखते ही देखते आग विकराल हो गई. पूरेघर में धुआं फैल गया. वहीं यश के भतीजे ने बताया कि मई 2023 में तीन करोड़ 50 लाख में चार कमरों का पेंटहाउस खरीदा गया था, लेकिन सब खत्म हो गया.

Related Articles

Back to top button