February 13, 2026 4:27 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

Raigarh Crime News: रायगढ़ में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, स्कूटी से जाते समय की थी गंदी हरकत

रायगढ़: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. रायगढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपी एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को धरदबोचा.

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

दरअसल, पूरी वारदात 28 दिसंबर 2025 की है. पीड़ित छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूटी से जा रही थी. इस दौरान भरे बाजार में आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की. पीड़िता का ये भी कहना था कि आरोपी ने उसे अश्लील इशारे भी किए, आरोपी जबरन उससे उसका मोबाइल नंबर भी मांगने लगा. छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया भी. छात्रा ने जब आरोपी से कहा कि वो उसकी शिकायत करेगी, तो आरोपी वहां से भाग निकला.

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने घर आकर परिवार वालों को दी. परिवार वालों ने बेटी की बात सुनकर, घटना की शिकायत थाने में करने की ठानी. पीड़िता ने परिवार के साथ थाने पहुंचकर अपने साथ हुई पूरी वारदात की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की. इधर आरोपी को जैसे ही पता चला कि पीड़िता ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, आरोपी फरार हो गया.

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस की टीमें लगातार आरोपी की पतासाजी में जुटी थी. इसी बीच पुलिस को मुखबिर से खबर मिली की आरोपी शहर में देखा गया है. पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया. पकड़े गए युवक की उम्र 20 साल है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. रायगढ़ एसपी ने सभी थाना पुलिस को निर्देशित किया है, कि वो अपने अपने इलाके में महिला एवं नाबालिगों से हो रहे अत्याचार के खिलाफ कड़ाई से काम करें.

इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

  • अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को देनी चाहिए
  • घटना को छिपाने की जगह परिवार वालों को बताएं
  • पीड़िता के चुप्पी साधने से अपराधियों का हौसला बढ़ता है
  • अपराध घटित होने पर पुलिस को पूरी जानकारी देनी चाहिए

Related Articles

Back to top button