February 23, 2026 4:28 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
हरियाणा

Crime News: चरित्र पर शक में खूनी खेल! पत्नी की तकिए से गला घोंटकर हत्या, राजस्थान भागे पति को पुलिस ने ऐसे दबोचा

गुड़गांव: पत्नी के चरित्र पर शक करके उसकी तकिए से मुंह दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पति वारदात के बाद राजस्थान फरार हो गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कानपुर के रहने वाले सन्नी दयाल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक 29 जनवरी को सेक्टर-37 थाना पुलिस को गांव खांडसा में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने पाया कि महिला के नाक से खून निकला हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मृतक महिला के भाई ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि इसकी बहन (मृतका) शीलू देवी निवासी रानी का बगीचा, जिला कानपुर (उत्तर-प्रदेश) की शादी वर्ष-2018 में सन्नी दयाल से हुई थी। इसकी बहन का पति 4 महीने पहले गांव खांडसा, गुरुग्राम में आया था व दिहाड़ी मजदूरी करता था। इसे फोन के माध्यम से पता चला कि इसके जीजा सन्नी से इसकी बहन शीलू की हत्या कर दी तो यह अपनी बहन के किराए के मकान पर आया, मकान पर ताला लगा हुआ था। ये ताला तोड़कर कमरे के अंदर गए तो इसकी बहन शीलू मृत अवस्था में पड़ी थी। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति सन्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि इसका व इसकी पत्नी शीलू (मृतका) के बीच छोटी-मोटी बात को लेकर झगड़ा हो जाता था तो यह शीलू के चरित्र पर शक करता था। 28 जनवरी की रात को भी इनके बीच ऐसे ही झगड़ा हुआ था और इसने अपनी पत्नी शीलू देवी की तकिए से मुंह/गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पहले यह आगरा (उत्तर-प्रदेश) फिर जयपुर (राजस्थान) भाग गया। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button