February 23, 2026 3:50 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

Navjot Sidhu vs Raja Warring: सिद्धू ने राजा वड़िंग को बताया ‘बीमार’, बोले- “इलाज की जरूरत तुम्हें है”, सियासत में मचा हड़कंप

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। एक बार फिर नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट कर राजा वड़िंग पर तीखा हमला बोला है।

PunjabKesari

राजा वड़िंग द्वारा उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताए जाने पर पलटवार करते हुए नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, “इलाज की जरूरत आपको है, मुझे नहीं। मैं डॉक्टर हूं और मुझे अच्छे से पता है कि आप मानसिक रूप से बीमार हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि राजा वड़िंग अपने भ्रष्ट कार्यों के कारण यह बात कई बार साबित कर चुके हैं।नवजोत कौर सिद्धू ने यह भी आरोप लगाया कि राजा वड़िंग मुख्यमंत्री के इशारों पर काम कर रहे हैं और उनकी राजनीति अब एक “कॉमेडी शो” बन गई है, जिसका पूरा पंजाब मजा ले रहा है। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग ने अपनी ईमानदारी और भरोसे को खत्म कर दिया है और अपने कामों से पंजाब में कांग्रेस को कमजोर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सीट पर 3-4 उम्मीदवार खड़े कर पार्टी में गुटबाजी करवाई जा रही है, ताकि नेता आपस में लड़ते रहें।

क्या कहा था राजा वड़िंग ने
राजा वड़िंग ने नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि नवजोत कौर सिद्धू को मानसिक इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि जब किसी व्यक्ति की मानसिक हालत ठीक न हो तो उसकी बातों पर गुस्सा नहीं करना चाहिए।

क्या कहा था नवजोत कौर सिद्धू ने
हाल ही में नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने राजा वड़िंग पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलीभगत कर कांग्रेस को कमजोर करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब में कांग्रेस की हार का कारण चुनाव नहीं, बल्कि पार्टी के अंदर की आपसी खींचतान है। डॉ. सिद्धू ने कहा कि उन्होंने कई बार पार्टी नेतृत्व को इस बारे में चेतावनी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पास राजा वड़िंग के खिलाफ कई सबूत हैं, लेकिन अब उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

Related Articles

Back to top button