February 11, 2026 12:20 pm
ब्रेकिंग
IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच... Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ... Dhurandhar 2 Update: फरवरी में आएगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला गाना, जानें कब रिलीज होगा रणवीर सिंह ... China Taiwan Conflict: हर दिन 10 से ज्यादा घुसपैठ और तेज हुई झड़पें, क्या ताइवान पर कब्जे की तैयारी ... Gold-Silver Price Today: चांदी की कीमतों में ₹7,000 का भारी उछाल, सोना भी हुआ महंगा; जानें अपने शहर ... AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन-कौन से टेक लीडर... Prayagraj Magh Mela 2026: कब है माघ मेले का अंतिम स्नान? जानें महाशिवरात्रि पर संगम डुबकी की सही तार... High Protein Pasta Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा क्रीमी हाई प्रोटीन पास्ता, नोट करें शेफ की सीक्रेट... JK Assembly: उमर अब्दुल्ला के बयान पर विधानसभा में बीजेपी का भारी हंगामा, सीएम का माफी मांगने से साफ...
हरियाणा

Delhi-Mumbai Expressway: फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो कारों की टक्कर में वकील की दर्दनाक मौत

फरीदाबाद : फरीदाबाद दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-8 फ्लाईओवर के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक वकील की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सफेद रंग की टोयोटा कोरोला एल्टिस कार और एक इनोवा कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है, जिसके चलते टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद कोरोला एल्टिस कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में कोरोला एल्टिस कार सवार वकील कुलदीप सिंह भाटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बल्लभगढ़ के सेक्टर-7डी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इनोवा कार दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी, जिसमें एक युवक और एक युवती सवार थे। टक्कर के बाद इनोवा चला रहा युवक गाड़ी में फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसे के लिए जिम्मेदार कौन था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button