February 23, 2026 11:54 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
हरियाणा

Politics: भाजपा के ‘गुरुकमल’ कार्यालय पर कांग्रेसियों का धावा, जमकर हुआ हंगामा और बवाल; भारी पुलिस बल तैनात

गुड़गांव): संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सवाल न पूछने देने के विरोध में आज कांग्रेसियों ने गुड़गांव में जमकर बवाल काटा। युवा कांग्रेस ने भाजपा के गुड़गांव जिला कार्यालय गुरुकमल पर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने बताया कि रिटायर्ड सेना प्रमुख मनोज नरवड़े के खुलासों पर बोलने से राहुल गांधी को रोका गया। यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विफलताओं और जवानों की शहादत पर जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से जवाब मांगा तो उन्हें चुप करा दिया गया। जवाब देही से बचने के लिए ही भाजपा द्वारा मनमानी की जा रही है। संसद में चुपचाप किसान बिल को पास कर दिया गया जिसकी किसी को जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि गलवान घाटी में चाइना के टैंक अंदर तक घुस आए हैं। जब यह सवाल प्रधानमंत्री से पूछा जा रहा है कि भाजपा इस पर बखेड़ा खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही भारत वासियों के सामने 56 इंच का सीना होने की बात करते हों, लेकिन यह सीना जीरो है। विदेशी ताकतों के सामने प्रधानमंत्री मोदी घुटने टेक रहे हैं और देशवासियों को वह शेर बनकर दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को रोजगार देने के नाम पर भी भाजपा की तरफ से मनमानी की जा रही है। हरियाणा प्रदेश में जो नौकरियां दी जा रही हैं वह दूसरे राज्यों से आए लोगों को दी जा रही हैं। इसके विरोध में वह 17 फरवरी को पंचकूला में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार का रवैया है वह तानाशाही का है और वह जवाबदेही से बचना चाह रहे हैं। इसको लेकर ही आज प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Back to top button