April 3, 2026 3:26 pm
ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क...
टेक्नोलॉजी

AI वीडियो वॉर हुआ शुरू! गूगल का नया टूल Veo 3.1 लॉन्च, OpenAI के Sora 2 को देगा सीधी टक्कर, जानें क्या हैं इसके सिनेमैटिक फीचर्स

गूगल ने अपने नए AI वीडियो जनरेशन मॉडल Veo 3.1 को पेश किया है, जो वीडियो जनरेशन में सिनेमेटिक, रियलिस्टिक और बेहतर स्टोरी कहने की सुविधा देता है. यह नए अपडेट Flow फिल्म मेकिंग टूल के साथ मिलकर यूजर्स को प्रोफेशनल लेवल की वीडियो क्रिएशन की सुविधा देगा. यह सीधे ओपनएआई के Sora 2 को टक्कर देगा.

Veo 3.1: सिनेमेटिक, रियलिस्टिक व्यू जैसे फीचर्स

Veo 3.1, जो Google I/O 2025 में पेश किए गए Veo 3 का एडवांस वर्जन है, अब बेहतर टेक्सचर रेंडरिंग और रियलिस्टिक विजुअल्स प्रदान करता है. यह मॉडल स्टोरी के विभिन्न तत्वों जैसे पात्रों के संवाद, गति और सिनेमेटिक फ्रेमिंग को बेहतर समझता है, जिससे वीडियो अधिक सुसंगत और भावनात्मक रूप से प्रभावशाली बनते हैं. यूजर्स अब टेक्स्ट या इमेज प्रॉम्प्ट से आसानी से स्टोरी कह सकते हैं.

Flow फिल्म मेकिंग टूल में नए फीचर्स

गूगल ने Flow टूल को Veo 3.1 की क्षमताओं के साथ अपग्रेड किया है, जिससे अब ऑडियो जनरेशन और मल्टी-इमेज फीचर्स जैसे Ingredients to Video और Scene Extension संभव हैं. ऑडियो जनरेशन अब इंग्रीडिएंट्स टू वीडियो जैसे फीचर्स तक एक्टेंड हो गया है, जो कई फोटो या कैरेक्टर्स को एक सीमलेस सीन में बदल सकता है. सीन एक्सटेंशन, जो किसी मौजूदा क्लिप को जारी रखता है; और फ्रेम्स टू वीडियो, जो दो फोटो को एक फ्लूड मोशन सीक्वेंस में जोड़ता है.

उपयोग और उपलब्धता

Veo 3.1 और इसका फास्ट वर्जन Veo 3.1 Fast अब Gemini ऐप, Gemini API और Vertex AI पर उपलब्ध हैं. ये मॉडल हॉरिजॉन्टल (16:9) और वर्टिकल (9:16) दोनों वीडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करते हैं, जिससे सोशल मीडिया कंटेंट से लेकर फिल्म प्रोटोटाइप तक सभी प्रकार के वीडियो क्रिएशन के लिए सुविधाजनक विकल्प मिलते हैं. भविष्य में Flow टूल में ऑब्जेक्ट और कैरेक्टर रिमूवल जैसे एडवांस फीचर्स भी जुड़ेंगे, जो वीडियो एडिटिंग के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे.

Related Articles

Back to top button