Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में जजों के थोकबंद तबादले! हाईकोर्ट ने 250 से ज्यादा न्यायाधीशों को इधर से उधर... Indore Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं! इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, हादसे में ... Bhopal Crime: भोपाल में समझाने गए दो छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली! शराब पार्टी का कर रहे थे विरोध Indore Factory Accident: इंदौर के कारखाने में बड़ा हादसा! ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल, 8 महिलाओं क... Shahdol Mystery: शहडोल में ट्रेलर के केबिन में फांसी पर लटका मिला ड्राइवर का शव, हत्या या खुदकुशी? उ... Kanha National Park: कान्हा में बाघों की मौत का 'खूनी' रहस्य! अब बाघिन T-122 का मिला शव, वन विभाग मे... MP Wheat Procurement 2026: मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीदी! नोट कर लें MSP पर फसल... खाकी के भेस में लुटेरे! 'आगे चेकिंग हो रही है' कहकर उतरवाए गहने, फिर चेन झपटकर फरार हुए नकली पुलिस व... Indore Road Accident: इंदौर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, 4 लोगों की दर्दना... बंपर पैदावार का सीक्रेट: फसल लगाने से पहले जरूर कराएं मिट्टी की जांच, जानें नमूना लेने का सबसे सही औ...

कटनी में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा: बड़ा हादसा टला, ट्रेनों का आवागमन सामान्य।

कटनी : कटनी रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम 7 बजे मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया. ये हादसा तब हुआ जब मालगाड़ी सेंटिगं कार्य के लिए जा रही थी. इसी दौरान 7 डिब्बों में से एक डिब्बा पटरी से उतर गया. इसके बाद रेल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया. एनकेजे रेलवे यार्ड से लगे बी केबिन के पास मरम्मत का काम तेज किया गया. इस दौरान रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ.

60 रेल कर्मियों ने मरम्मत कार्य किया

हादसा होते ही 60 रेल कर्मियों और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य में जुट गई. तकनीकी टीम ने पूरी सावधानी के साथ रिकवरी ऑपरेशन शुरू किया, ताकि किसी भी प्रकार का बड़ा नुकसान या रेल यातायात में बाधा न हो. एनकेजे सीसीआर शैलेश कुमार ने बताया “मालगाड़ी के खाली डिब्बे के डी-रेल होने की सूचना मिली थी. तत्काल रेल कर्मियों की टुकड़ी को मौके पर भेजा गया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार कार्य शुरू किया गया.”

2 घंटे में मरम्मत, रेल मार्ग बाधित नहीं

लगभग 2 घंटे के भीतर डिब्बे को सफलतापूर्वक पटरी पर चढ़ा लिया गया और मालगाड़ी को रवाना किया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना के दौरान किसी भी रेल मार्ग पर यातायात बाधित नहीं हुआ. रेलवे प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए कार्य किया. मामले की जाच की जा रही है. रेल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

कटनी में 5 माह पहले भी हादसा

कटनी में 23 सितंबर को भी कटनी जंक्शन के पास बिलासपुर की ओर जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा अचानक पटरी से उतर गया था. ये मालगाड़ी सतना से सामान लेकर बिलासपुर की ओर जा रही थी. ट्रेन में कुल 52 डिब्बे लगे हुए थे. इस दौरान रेल यातायात प्रभावित हुआ और बिलासपुर रूट पर ट्रेनों के संचालन में बाधा आई थी. कुछ ही दिन पहले शाजापुर के पास मक्सी रेलवे स्टेशन के पास भी मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी. इस दौरान 3 ट्रेनों को 2 घंटे देरी से रवाना किया जा सका था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.