February 12, 2026 6:55 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक का मर्डर, भाई ने की मारपीट अस्पताल में तोड़ा दम

दुर्ग : दुर्ग जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. भिलाई के मांझी पारा स्थित तिरंगा नगर में प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक की हत्या हो गई. बताया जा रहा है कि जिसने हत्या की है वो युवक की प्रेमिका का भाई है. जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया. पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है. फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हत्या से जुड़े सभी साक्ष्यों को जुटाया है.

प्रेमिका के घर पर था युवक : एएसपी सुखनंदन राठौर के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात हुई.जहां पर भाई ने अपनी बहन के प्रेमी को मार डाला. बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर पहुंचा था.उस दौरान प्रेमिका अकेली थी.युवक जब घर पर था तो युवती का भाई मौके पर पहुंच गया.उसने अपनी बहन के साथ प्रेमी को देख लिया.जिसे देखते ही वो आग बबूला हो उठा.

इलाज के दौरान तोड़ा दम : प्रेमिका के भाई ने गुस्से में पहले धीरज की जमकर पिटाई की.फिर उसका सिर दीवार पर पटक दिया.जिससे धीरज को गंभीर चोट आई.उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां इलाज के दौरान धीरज ने दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मृतक और आरोपी पड़ोसी हैं.दोनों के परिवार एक-दूसरे को जानते थे. ऐसी जानकारी मिली है कि युवक और आरोपी की बहन के बीच प्रेम संबंध था, जिसे लेकर परिवार में पहले से ही तनाव चल रहा था.फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार से पूछताछ की जा रही है- सुखनंदन राठौर,एएसपी दुर्ग शहर

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. वहीं घटना के बाद मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहा है.

Related Articles

Back to top button