February 23, 2026 12:09 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

Arms Smuggling Racket Busted: हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश; 3 देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

रूपनगर। रूपनगर पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान 3 देसी पिस्तौल (32 बोर) और 4 जिंदा कारतूस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई DIG रूपनगर रेंज के नेतृत्व में और SSP रूपनगर मनिंदर सिंह, IPS की निगरानी में की गई। फील्ड ऑपरेशन थाना सिंह भगवंतपुर के इंस्पेक्टर भगतवीर सिंह और CIA रूपनगर के इंस्पेक्टर मंदीप सिंह की टीम ने अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजूब अली – निवासी गांव गोसला, थाना सिंह भगवंतपुर, वरिंदरजीत सिंह – निवासी संत नगर, मोरिंडा व मनप्रीत सिंह – निवासी गांव पीके वाली, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है।

नाकाबंदी में पकड़ा गया पहला आरोपी

01 फरवरी की रात थाना सिंह भगवंतपुर पुलिस ने गांव लोहड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान अजूब अली को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल (32 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अजूब अली ने खुलासा किया कि उसे यह हथियार वरिंदरजीत सिंह ने उपलब्ध करवाया था। इसके बाद पुलिस ने 03 फरवरी को वरिंदरजीत सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक और देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

UP से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क

जांच में सामने आया कि वरिंदरजीत सिंह और उसका साथी मनप्रीत सिंह उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे। इसी कड़ी में पुलिस ने मनप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस हथियारों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य साथियों की पहचान में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button