February 25, 2026 12:03 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
पंजाब

भारत-पाकिस्तान सीमा पर रक्षाबंधन का जश्न, स्कूली बच्चों ने SSP और जवानों को बांधी राखी

आज पूरा देश रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा है. भारत और पाकिस्तान सीमा पर भी इस पावन पर्व की खुशी देखने को मिल रही है. हमारे जवान देश की रक्षा के लिए अपने घरों से दूर रहते हैं, जिसके कारण वे कई त्यौहार नहीं मना पाते, लेकिन पंजाब के फिरोजपुर के स्कूली बच्चों ने जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया. स्कूली बच्चों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाइयां दीं.

एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह और पुलिस अधिकारियों को भी राखी बांधी गई. स्कूली बच्चों के साथ ही महिलाओं ने भी एसएसपी फिरोजपुर और पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी. इस मौके पर एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि यह बहुत अच्छा लगा कि बच्चों ने रक्षाबंधन पर मुझे और मेरे पूरे स्टाफ को राखी बांधी. एसएसपी फिरोजपुर ने कहा कि हम विश्वास दिलाते हैं कि हम बच्चों, लड़कियों और महिलाओं को पूरी सुरक्षा प्रदान करेंगे.

बीएसएफ के जवानों को राखी बांधी

इस मौके पर एक महिला बीएसएफ जवान ने कहा, “हम अपने घरों से दूर हैं, लेकिन आज इस त्योहार पर बच्चों ने हमें दूरी का एहसास नहीं होने दिया.” महिलाओं और बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा कर रहे बीएसएफ के जवानों को राखी बांधी. साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना भी की. कई बहनों ने भारत-पाकिस्तान सीमा अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी बीएसएफ के जवानों को राखी बांधी.

राजस्थान में भी जवानों के साथ मनाया पर्व

गौरतलब है कि हर साल रक्षाबंधन पर कई बहनें भारत-पाकिस्तान सीमा अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहुंचती हैं और जवानों को राखी बांधती हैं. पंजाब के अलावा जैसलमेर में भी सरहद पर रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियां देखने को मिली. यहां बालिकाएं सीमा सुरक्षा बल की 122वीं वाहिनी सेक्टर साऊथ पहुंची और बीएसएफ के जवानों को राखी बांधी. इस दौरान राखी बांधने आईं बहनें भावुक हो गईं. बीएसएफ के जवान और अधिकारियों ने उनके प्रति अपना स्नेह दिखाया और काफी खुश दिखाई दिए.

Related Articles

Back to top button