March 25, 2026 7:28 pm
ब्रेकिंग
विधायक निवास कार्यालय पत्थलगांव में जनदर्शन: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, दिव्यांग हित में सरा... Jalandhar BSNL Fire News: जालंधर के नागरा रोड एक्सचेंज में आग से मचा हड़कंप, इंटरनेट-टेलीफोन सेवाएं ... Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्...
पंजाब

AAP Leader Murder: ‘पंजाब में कानून नहीं, गैंगस्टरों का राज’, आप नेता की हत्या पर जयवीर शेरगिल का तीखा हमला

जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या का मामला गरमाया हुआ है। पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर अब भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल का बयान सामने आया है। शेरगिल ने कहा कि, ”जालंधर (पंजाब) में एक गुरुद्वारे के बाहर आम आदमी पार्टी के एक नेता की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह एक बार फिर आम आदमा पार्टी सरकार के तहत कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमराने को उजागर करता है।

उन्होंने कहा, “पंजाब में अब गोलियां चलना, हत्या, दुष्कर्म और फिरौती के कॉल आना आम बात हो गई है। आम आदमी पार्टी सरकार के तहत कानून-व्यवस्था अपराधियों और गैंगस्टरों के हाथों में एक खिलौना बनकर रह गई है। विकास करने के बजाय आम आदमी पार्टी ने पंजाब को गैंगस्टरों का खेल का मैदान बना दिया है।” शेरगिल ने कहा कि गायक, व्यापारी, राजनेता, नौकरीपेशा वर्ग, कबड्डी खिलाड़ी-समाज का हर वर्ग संगठित अपराध का आसान शिकार बन गया है। “पुलिस मशीनरी मीडिया की आवाज दबाने, राजनीतिक विरोधियों पर झूठे और मनगढ़ंत केस दर्ज करने, आलोचकों को डराने और अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी नेताओं को सुरक्षा कवच देने में व्यस्त है, जबकि आम पंजाबी गैंगस्टरों के रहमोकरम पर छोड़ दिए गए हैं।” अब समय आ गया है कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, ताकि हमारा पंजाब सुरक्षित हो सके।

जालंधर का बिजनैसमैन मारा, अमृतसर में गोलियां चलीं, पुलिस वाले मारे, बंगा गोलियां, कबड्डी खिलाड़ी मारे, सिद्धू मूसेवाला मारा आम आदमी पार्टी की सरकार सो रही है। आम आदमी पार्टी के आने के बाद से  गैंगस्टरों में  जोश आ गया है। शेरगिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद अपराध में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि सरकार ने राजनीतिक संरक्षण, कमजोर पुलिसिंग, चयनात्मक कार्रवाई और शून्य जवाबदेही का स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा, “गैंगस्टरों और अपराधियों का हौसला इसलिए बढ़ा है क्योंकि उन्हें एक भ्रमित, दिशाहीन और राजनीतिक रूप से समझौता की हुई सरकार दिखाई दे रही है। जब अपराधियों को तुरंत सजा नहीं मिलती, पुलिस अधिकारियों का मनोबल टूटता है और राजनीतिक हस्तक्षेप जांच में होता है, तो अपराध अपने आप फलता-फूलता है।”

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ अरविंद केजरीवाल की सेवा में लगी हुई है। पार्टी के ‘बदलाव’ के खोखले नारों ने पंजाब को सिर्फ डर, अराजकता और कानूनहीनता दी है। पंजाब को एक बार फिर अंधेरे दौर में धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज पंजाब में लोक राज नहीं, गैंगस्टर राज चल रहा है। अब समय आ गया है कि पंजाब को पूरी तरह बर्बादी से बचाने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।”

Related Articles

Back to top button